एक्सप्लोरर

Bareilly: 'बाढ़ तो पूरी दुनिया में आई हुई है', यूपी के हालात पर बोले मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मंगलवार को बरेली दौरे पर बीजेपी के एक कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया के कई सवालों के भी जवाब दिए.

UP News: यूपी के कई जिले बाढ़ (Flood) से प्रभावित हैं और इससे सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हो रहा है. वहीं बरेली दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी (Laxmi Narayan Chaudhary) से जब एबीपी गंगा ने इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि बाढ़ तो पूरी दुनिया में आई हुई है. जिन देशों में कभी पीने का पानी नहीं होता था, उन देशों में भी बाढ़ आई हुई है. यह तो प्राकृतिक प्रकोप है. सरकार की ओर से राशन का पूरा इंतजाम किया गया है.  जिनके मकान गिर गए हैं, मुख्यमंत्री आवास योजना (CM Awas Yojana) से सबके मकान भी बनवाए जाएंगे और सर्वे कराया जा रहा है. तत्काल किसानों को सरकार द्वारा सहायता और बीमा राशि दी जाएगी.

निकाय चुनाव में बीजेपी हमेशा भारी पड़ती थी - लक्ष्मी नारायण

यूपी में होने वाले निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि जब बीजेपी यूपी में राजनैतिक रूप से कमजोर थी तब भी निकाय चुनाव में वह सबसे भारी पड़ती थी. अब तो कहीं कोई सवाल ही नहीं है. मोदी जी और योगी जी की लोकप्रियता इतनी चरम पर है, बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. इसके अलावा हमारा जो कार्यकर्ता है. वह पूरी तरह से इस समय पार्टी को मजबूत करने में लगा हुआ है. बरेली में नगर निगम के चुनाव हमने भारी बहुमत से जीता था, उसी तरह इस बार भी जीतेंगे.

कश्मीर में बस रहे बाहर के लोग - लक्ष्मी नारायण
उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों की कश्मीर में हत्या मामले में लक्ष्मी नारायण ने कहा कि कश्मीर के हालात पहले बहुत खराब रहे हैं लेकिन धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं. वहां बाहर के लोगों ने बसना शुरू कर दिया है. वह कश्मीर जहां 90 फीसदी फिल्मों में की शूटिंग हुआ करती थी. कश्मीर में लोगों का जाना बंद हो गया. कश्मीर के लोगों का वहां से भागना शुरू हो गया था. फिर उस कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग भी हो रही है, लोग बाहर से आकर रह भी रह रहे हैं. करोड़ों सैलानी वहां आ चुके हैं. लेकिन फिर भी कभी कोई घटना इस तरह की होती है जिससे सख्ती से निपटा जा रहा है.

पहले अपनी पार्टी जोड़ें राहुल - लक्ष्मी नारायण
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि भगवान उनकी यात्रा सफल करें. उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा, 'जिस तरीके से राहुल जी ने राजनीति में आने के बाद कांग्रेस को, भारत को जोड़ने के प्रयास किए हैं वह सब जनता के सामने है. पहले वह अपनी पार्टी को जोड़ लें, अपने घर को जोड़ लें, उसके बाद देश को जोड़ने की बात करें.' निकाय चुनाव में मुसलमानों को टिकट देने के सवाल पर कहा कि केंद्र में मुस्लिम मंत्री हैं. बीजेपी के द्वारा मुसलमान गवर्नर बनाए गए. 

ये भी पढ़ें -

हाई कोर्ट ने UPPCS Exam 2021 के रिजल्ट को सही माना, सिंगल बेंच के फैसले को किया रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget