एक्सप्लोरर

Bareilly Violence: मौलाना तौकीर रजा के जेल भरो आंदोलन के दौरान बवाल, प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव

Bareilly Violence News: इस मामले को लेकर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान और डीएम रविंद्र कुमार का कहना है कि मौलाना तौकीर रजा द्वारा जुमे की नमाज के बाद अपनी गिरफ्तारी का एलान किया गया था.

UP News: बरेली में मौलाना तौकीर रजा के जेल भरो आंदोलन के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मौलाना तौकीर राजा वापस लौटे और मोदी सरकार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर जमकर बरसे. प्रदर्शन के दौरान हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे लोगों ने जमकर नारेबाजी की. इस दौरान तौकीर रजा की पुलिस के आला अधिकारियों से जमकर नोकझोंक हुई. वहीं इस दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें उपद्रवियों के कई वीडियो भी सामने आई हैं.

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के शाहमतगंज में लोगों ने जमकर हंगामा किया. तौकीर रजा के जेल भरो आंदोलन के दौरान बरेली में हजारों की भीड़ जमा हो गई और जमकर नारेबाजी हुई. तौकीर रजा ने पुलिस प्रशासन को खुलेआम धमकी दी और कहा वो कानून को नहीं मानते. तौकीर रजा ने पहले से ही जेल भरो आंदोलन की चेतवानी दी और फिर हजारों लोग तौकीर रजा के समर्थन में आ गए. हर तरफ भड़काऊ नारेबाजी होती रही, तौकीर रजा ने खुलेआम कहा की उत्तराखंड में सीएम धामी ने बुलडोजर चलवाया लेकिन अब बुलडोजर नही चलने देंगे. हम अपनी सुरक्षा करना जानते हैं और ऐसे लोगों की जान ले लेंगे.

 दुकानों पर हुआ पथराव

बरेली में जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया और नारेबाजी के साथ लोगों और दुकानों पर पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए. फूलों की दुकानें और वाहनों में तोड़फोड़ की गई. दहशत में व्यापारियों ने श्यामगंज मार्केट बंद कर दिया. पुलिस फोर्स ने लाठी फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ा. मौके पर डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने घटना की जानकारी ली और उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है.

श्यामगंज के पास तीन लड़कों से हुई मारपीट 

वहीं इस मामले में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान और डीएम रविंद्र कुमार का कहना है कि मौलाना तौकीर रजा द्वारा जुमे की नमाज के बाद अपनी गिरफ्तारी का एलान किया गया था. यह कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है, थाना क्षेत्र बारादरी में श्यामगंज के पास कुछ अराजकतत्ंवो द्वारा तीन लड़कों से मारपीट की गई, जिसमें दो लडकों को मामूली चोट आयी है. अराजकतत्वो की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही की जाएगी, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और फोर्स को तैनात किया गया है.

देश की अदालत और पीएम को कहे अपशब्द

इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि  मौलाना तौकीर रजा विरोध के बहाने लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं. मत भूलिए कि हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है, राजेश अग्रवाल ने कहा कि मौलाना ने देश की अदालत और माननीय प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे हैं, प्रशासन क्या कर रहा है.

Lok Sabha Election 2024: जब मथुरा सीट पर अटल बिहारी वाजपेयी की हुई थी हार, जानें इस सीट का क्या है समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget