एक्सप्लोरर

बरेली पुलिस ने 37 दंगाइयों को दबोचा, मोहर्रम जुलूस के दौरान हुआ था विवाद

Bareilly News: बरेली में मोहर्रम के एक दिन बाद हिंदू-मुस्लिम समुदाय में विवाद हो गया, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 37 दंगाइयों को दबोच लिया है. दो को गोली मारकर गिरफ्तार किया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव में खुराफातियों ने एक बार फिर से माहौल खराब करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दंगाइयों को ऐसा सबक सिखाया है कि वह अब कभी भी दंगा फसाद करने की सपने में भी नहीं सोच सकेंगे. पुलिस ने अब तक 37 दंगाइयों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो दंगाइयों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर गिरफ्तार किया है.

दंगाइयों को पुलिस ने घेराबंदी की तो दंगाइयों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी गोली लगने से बाल बाल बच गए. इसके बाद बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें दो दंगाइयों आलमगीर और नजाकत को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है. 

दरअसल शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज में मोहर्रम के दिन ताजियों का जुलूस निकाला जा रहा था. इस दौरान देवस्थान के पास में ताजियादारों ने जोर-जोर से ढोल बजाए, जिसका लोगों ने विरोध किया. जिसपर अगले दिन विशेष समुदाय के लोगों ने घरों पर हमला कर दिया. उन पर जमकर पथराव किया. लाठी डंडों से हमला किया और फायरिंग की.

जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर एसपी साउथ आईपीएस मानुष पारीक कई थानों की पुलिस के साथ गांव में पहुंचे. इसके बाद दंगाइयों को पुलिस ने खदेड़ दिया और फिर शुरू हो गया दंगाइयों के गिरफ्तारी का दौर. पुलिस ने मौके से ही एक दर्जन दंगाइयों को गिरफ्तार कर लिया.

बरेली में प्लांड तरीके से हुआ दंगा?

पुलिस ने इस मामले में जब गहनता से छानबीन की तो पता चला की शाही में बड़े ही प्लांड तरीके से दंगा कराया गया. वहां पर पहले से शाही थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से मुस्लिम समुदाय के लोगों को हथियार लेकर बुलाया गया. इसके बाद प्लानिंग के तहत घरों पर हमला बोल दिया गया. गनीमत रही कि वक्त पर पुलिस पहुंच गई वरना उसे दिन पूरे गांव में मातम पसरा होता. पुलिस के पहुंचते ही दंगाई भाग खड़े हुए.

75 दंगाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

पूर्व ग्राम प्रधान हीरालाल की ओर से 50 लोगों को नामजद करते हुए 10-15 अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत गंभीर धाराओं में शाही थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया. वहीं इस मामले में पुलिस की ओर से भी 75 दंगाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस के कई टीमें दंगाइयों की गिरफ्तार में लग गई, जिसके बाद पुलिस ने अब तक 37 दंगाइयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

एसपी साउथ ने क्या कहा?

एसपी साउथ मानुष पारीक ने बताया की दो दंगाइयों को पुलिस ने जब घेरा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें दो दंगाइयों को गोली लगी और उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की कार्रवाई से गौसगंज गांव के लोग काफी खुश है. पूर्व प्रधान हीरालाल का कहना है कि अगर उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राज नहीं होता तो शायद उस दिन हम लोगों का बचना मुश्किल हो जाता, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी की वजह से हम सभी गांव वालों की जान बच सकी. वरना दंगाई उस दिन हम सभी को मार डालते.

आईपीएस अधिकारी एसपी साउथ मानुष पारीक ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि कानून व्यवस्था में कोई भी खराब करने का प्रयास करेगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि शाही के गौसगंज में खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उसके बाद पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई अब नजीर बनेगी. अब तक 37 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अब इन सभी पर एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने कहा की हम आस पास के गांव में भी बवाल करने वालो की तलाश कर रहे है. सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है.

ये भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा पर आगरा में उमड़े 'भोले बाबा' के भक्त, बंद आश्रम के गेट पर टेक रहे माथा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget