एक्सप्लोरर

Bareilly: घर से पेमेंट देने निकला था लकड़ी व्यापारी, बाइक सवार नोटों से भरा बैग लेकर फरार

उत्तर प्रदेश के बरेली का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दो बदमाश एक व्यक्ति से बैग छीनकर भागते हुए दिख रहे हैं. पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उसके बैग में छह लाख रुपये थे जो पेमेंट के लिए रखे थे.

UP News: यूपी के बरेली (Bareilly)  में बेखौफ बदमाशों ने दिन निकलते ही लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला. 'धूम' स्टाइल में बदमाशों ने लकड़ी व्यापारी को निशाना बनाया और पलक झपकते ही नोटों से भरा बैग लेकर ले उड़े. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. बदमाशों की तलाश के लिए एसएसपी ने कई टीमों का गठन किया है और सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है.

सड़क किनारे खड़े लकड़ी व्यापारी का बैग लेकर जाते बाइक सवार दो बदमाशों का वीडियो बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नरियावल का है. यहां बुधवार सुबह लकड़ी व्यापारी अपने घर से पेमेंट लेकर आ रहा था. लकड़ी व्यापारी सड़क पर रुका तो पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाश नोटो से भरा बैग लूटकर आंखों से ओझल हो गए. धूम स्टाइल में बदमाशों ने लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. व्यापारी गिरीश शर्मा का कहना है कि बदमाश उनका छह लाख रुपए से भरा नोट लेकर फरार हो गए. 

पुलिस ने जल्द अपराधियों को पकड़ने का दिया भरोसा

 घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एसपी सिटी राहुल भाटी, सहायक पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत मीणा और बिथरी चैनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. सभी जगह वायरलेस पर सूचना देकर नाकेबंदी की गई और बदमाशों की तलाश में चेकिंग शुरू की गई लेकिन तब तक बदमाश नौ दो ग्यारह हो चुके थे. एसएसपी अखिलेश चौरसिया का कहना है कि लकड़ी व्यापारी से छह लाख रुपए की लूट हुई है. बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम को लगाया गया है. जल्दी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.  पिछले तीन-चार दिनों में बरेली में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है. कई ताबड़तोड़ हत्याओं के बाद अब लूट की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस एक मामले का खुलासा करती है तो बदमाश दूसरी वारदात को अंजाम दे देते हैं. 

ये भी पढ़ें -

Bulandshahr: बुलंदशहर में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अपहरण मामले में था वांटेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget