एक्सप्लोरर

बरेली BJP विधायक की बेटी साक्षी से भागकर शादी करने वाला अजितेश गिरफ्तार, जानिए- इस बार क्या किया?

बरेली BJP विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा से भागकर शादी कर वाला अजितेश सलाखों के पीछे है. उसपर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. उसकी गुंडागर्दी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

बरेली, अनूप कुमार मिश्रा: बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा से अंतर्जातीय विवाह करके सुर्खियों में आए अजितेश की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो गय है. बीती रात अजितेश ने अपने दोस्त सपा नेता वैभव गंगवार के साथ मिलकर सरेराह गुंडागर्दी की. अजितेश ने दवा व्यापारी को सरेआम पीटा और उसका मोबाइल भी छीन लिया. अजितेश की इस गुंडागर्दी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. गुंडागर्दी की ये घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर चौराहे की है.
सलाखों के पीछे अजितेश
शिकायतकर्ता की तहरीर पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने गुंडागर्दी करने वाले अजितेश सहित 2 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. अब वो सलाखों के पीछे है. दरअसल, शुक्रवार रात अजितेश ने  सड़क पर दीपांशु नाम के युवक को बेरहमी से पीटा था. उसे गंभीर चोटें आई हैं. आरोप है कि अजितेश ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी.
ajitesh-Arrest1
शिकायतकर्ता दीपांशु का आरोप
शिकायतकर्ता दीपांशु का कहना है कि वो रात को मेडिकल से दवा लेकर अपने घर जा रहा था, इस बीच धीमी गति से जा रही एक्सयूबी गाड़ी को उसने ओवरटेक किया, तो इतने में एक्सयूबी पर सवार अजितेश और सपा नेता वैभव गंगवार ने उसको रोककर उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट करनी शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि अजितेश शराब के नशे में था. पिटाई से दीपांशु के गंभीर चोट आई हैं. अजितेश की गुंडई मोबाइल में भी रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें पहले तो अजितेश गाली गलौच करता दिखाई दे रहा है.
अब खुद को बेकसूर बताने में लगा अजितेश
सलाखों के पीछे आने के बाद अजितेश अपने आप को बेकसूर बता रहा है, जबकि उसकी गुंडई की कहानी वायरल वीडियो साफ बया कर रहा है. अजितेश अब इस पूरे मामले के पीछे भी विधायक का हाथ होने की बात कहकर पूरा ठीकरा विधायक पर फोड़कर बचकर बाहर निकलना चाहता है. अजितेश इस घटना को साजिश करार देने में लगा हुआ है. अजितेश की गुंडई का ये कोई पहला मामला नहीं है. पहले भी गुंडई के मामलों में उसका नाम उछला है.
पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने अजितेश पर लूट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. आए दिन अजितेश की गुंडई के मामले सामने आते रहते है.
ajitesh-Arrest2
विधायक पप्पू भरतौल की बेटी से की थी भागकर शादी 
बता दें कि अजितेश वही शख्स है जिसने पिछले साल बरेली के बिथरी चैनपुर से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा के साथ घर से भाग कर शादी की थी. जिसके बाद अजितेश मीडिया की सुर्खियों में आया था. विधायक की बेटी से प्रेम विवाह करने के बाद कोर्ट से उसको प्रोटेक्शन भी मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget