एक्सप्लोरर

Bareilly Crime News: कॉलेज में मोबाइल लाने पर किया सस्पेंड, गुस्साए छात्र ने चेयरमैन को मारी गोली

Bareilly Shot By Student: आरोपी छात्र का नाम श्रेष्ठ सैनी बताया जा रहा है. पुलिस ने कहा कि आरोपी छात्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

UP Crime News: बरेली में कॉलेज में मोबाइल लाने को लेकर सस्पेंड करने पर एक छात्र इतना बौखला गया कि उसने कॉलेज के चेयरमैन को ही गोली मार दी. हादसे में घायल हुए चेयरमैन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. यह सनसनीखेज मामला बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र स्थित लोटस मैनेजमेंट कॉलेज का है.

फोन लाने को लेकर किया गया था सस्पेंड
फरीदपुर के लोटस मैनेजमेंट कॉलेज से बी फार्मा की पढ़ाई कर रहे छात्र पर आरोप है कि वह कॉलेज में मोबाइल लाया था, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया. छात्र उस वक्त तो कॉलेज से चला आया, लेकिन आज यानी बुधवार को वह बेहद गुस्से में कॉलेज पहुंचा. पहले उसने कॉलेज के चेयरमैन अभिषेक के साथ गाली-गलौज की और फिर उसके बाद उसे गोली मार दी. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए चेयरमैन अभिषेक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. आरोपी छात्र का नाम श्रेष्ठ सैनी बताया जा रहा है. कॉलेज में चार दिन पहले हुए झगड़े के बाद श्रेष्ठ सैनी को सस्पेंड किया गया था, लेकिन बुधवार को वह दबंगई दिखाते हुए कॉलेज में घुसा और चेयरमैंन को गोली मार दी.

आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही पुलिस
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. एसपी ग्रामीण ने बताया कि बी फार्मा के छात्र ने लोटस मैनेजमेंट कॉलेज के चेयरमैन अभिषेक को गोली मारी है, उन्हें घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, छात्र मौके से गोली मारकर फरार हो गया है पुलिस उसकी तलाश कर रही है.  उन्होंने कहा कि आरोपी छात्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एसपी ने कहा कि पुलिस आरोपी के सभी ठिकानों पर दबिश दे रही है.

यह भी पढ़ें:

UP: अतीक अहमद के दफ्तर से मिले खून के धब्बे इंसान या जानवर के? फॉरेंसिक रिपोर्ट में हो गया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget