एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली पुलिस की बदसलूकी, लापता बच्चे की शिकायत लेकर थाना पहुंचे बुजुर्ग पिता को किया जेल में बंद

Bareilly: बरेली में पुलिस की दबंगई सामने आई है. सात महीने से लापता बच्चे की बरामदगी के लिए सोमवार को बुजुर्ग दंपत्ति पुलिस ऑफिस पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग दंपत्ति के साथ बदसलूकी की.

UP News: बरेली (Bareilly) में एक बार फिर पुलिस (Police) की दबंगई सामने आई है. बीते सात महीने से लापता बच्चे की बरामदगी के लिए सोमवार को बुजुर्ग दंपत्ति पुलिस ऑफिस पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग दंपत्ति के साथ बदसलूकी की. बुजुर्ग को पुलिस जीप में बैठाकर थाने में बंद करा दिया. इसके बाद महिला एसएसपी ऑफिस में ही धरने पर बैठ गई, जिसको पुलिस ने समझाकर शांत कराया. वहीं पुलिस की बदसलूकी का वीडियो वायरल हो गया है.

कब हुआ था लापता
बुजुर्ग के साथ यूपी पुलिस ने बदसलूकी की, जो इस बुजुर्ग के जवान लड़के को सात महीने से आज तक बरामद नहीं कर सकी. लेकिन अपनी ताकत का इस्तेमाल इस बुजुर्ग के साथ जरूर किया. दरअसल, बिशारतगंज थाना क्षेत्र के अतरछेड़ी गांव के रहने वाले दिनेश कुमार का 22 वर्षीय बेटा शिवम 13 सितंबर 2021 को परीक्षा देने की बात कहकर घर से जयपुर जाने को निकला और फिर लौट कर नहीं आया. अगले दिन देर रात तक वापस न आने और मोबाइल फोन बंद होने के बाद परेशान परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. लाचार पिता बीते सात महीने से लगातार अपने बेटे को ढूंढ रहा है. 

क्या है मामला
सोमवार को सात महीने के बाद जब वह अपनी पत्नी के साथ पुलिस आफिस पहुंचे तो पुलिस अफसरों से लापता बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई. तो पुलिस अफसर और दंपत्ति के बीच नोकझोंक हो गई. उसी नौकझोक के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस फोर्स बुलाकर बुजुर्ग के साथ बदसलूकी करते हुए उसे पुलिस जीप में जबरन बैठाकर थाने में बंद करा दिया. सात महीने से बुजुर्ग दंपत्ति थाने से लेकर पुलिस अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

क्या बोली पुलिस
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि शिवम का अलीगढ़ की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था उसी से बातचीत करते हुए वह अलीगढ़ गया. उसके बाद वापस घर नहीं लौटा है. पुलिस टीम कई बार संभावित स्थानों पर शिवम को चेक कर चुकी है. लेकिन उसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं हो पा रही है. अब शिवम के माता-पिता पुलिस पर दबाव बनाकर कुछ लोगों को जबरन जेल भिजवाना चाहते हैं. यही वजह वह बातचीत कम नोकझोंक करने की कोशिश करते हैं.

ये भी पढ़ें-

UP BJP President: यूपी में बड़े फेरबदल की तैयारी में बीजेपी, कौन होगा अगला प्रदेश अध्यक्ष?

Gorakhpur Crime News: गोरखनाथ मंदिर में हुई घटना के आरोपी को कोर्ट ने 7 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget