एक्सप्लोरर

Bareilly: अतीक अहमद के भाई अशरफ ने जेल में ही खोल रखा था अपराध का नेटवर्क, दो गुर्गे गिरफ्तार

Bareilly Police: एसपी सिटी राहुल भाटी (Rahul Bhati) ने बताया कि ये लोग गैरकानूनी तरीके से जेल में अशरफ से मिलते थे. उन्होंने बताया कि सद्दाम और लल्ला गद्दी की तलाश की जा रही है.

Bareilly News: बरेली (Bareilly) की बिथरी चैनपुर पुलिस ने जिला जेल में बंद पूर्व विधायक अशरफ से गैरकानूनी तरीके से मिलने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह दोनों जेल के अंदर अशरफ से गैरकानूनी तरीके से मिलते थे और दो से तीन घंटे तक उसके साथ बैठकर जेल में मीटिंग करते थे. अशरफ बाहुबली अतीक अहमद का भाई है और उमेश पाल की हत्या में इसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज है. वहीं इस मामले में पुलिस पहले ही जिला जेल के बंदी रक्षक शिवहरि अवस्थी को गिरफ्तार कर चुकी है. 

प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे है. दरअसल, बरेली की बिथरी चैनपुर पुलिस ने राशिद और फुरकान नाम के अशरफ के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है. एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बिथरी चैनपुर पुलिस ने इज्जतनगर थाना मुंशी नगर निवासी 25 साल के इम्तियाज नबी के बेटे फुरकान को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
फुरकान लगातार अशरफ के साले सद्दाम और सपा नेता लल्ला गद्दी के टच में था. जेल में सद्दाम के साथ ही अशरफ से मिलने जाता था. इसके अलावा पुलिस ने अशरफ के दूसरे गुर्गे राशिद अली को भी गिरफ्तार किया है. राशिद अली सपा नेता लल्ला गद्दी का रिश्तेदार है और अशरफ के इलाहाबाद स्थित घर भी जा चुका है.

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि ये लोग गैरकानूनी तरीके से जेल में अशरफ से मिलते थे. उन्होंने बताया कि सद्दाम और लल्ला गद्दी की तलाश की जा रही है. बता दें कि पुलिस इन दोनों की गिरफ्तारी से पहले जिला जेल के बंदी रक्षक शिवहरि अवस्थी को गिरफ्तार कर चुकी है. इस मामले में जेल के अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ अज्ञात मुकदमा दर्ज है.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: '2024 से पहले विपक्ष का कोई नेता नहीं बचेगा', ED की छापेमारी पर बोले राम गोपाल यादव 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget