एक्सप्लोरर

बरेली लेखपाल हत्याकांड: फिरौती के लिए किया गया था लेखपाल का कत्ल, हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार

UP News: बरेली में 18 दिन से लापता लेखपाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने लेखपाल की खोपड़ी का कंकाल और कुछ हड्डियां बरामद की हैं.

Bareilly Murder News: बरेली में लेखपाल की हत्या से सनसनी फैल गई है. 18 दिनों से लापता लेखपाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक फिरौती के लिए लेखपाल की हत्या को अंजाम दिया गया है. लेखपाल के शव के अवशेष रविवार को बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में सुनसान इलाके में नाले में मिले. नाले के पास से लेखपाल की खोपड़ी का कंकाल और कुछ हड्डियां बरामद हुए. मौके से उनके कपड़े भी बरामद हुए है.

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि 27 नवंबर को लेखपाल के तहसील से घर न पहुंचने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. परिजनों के कहने पर 9 दिसंबर को फरीदपुर से फतेहगंज पश्चिमी थाने पर विवेचना ट्रांसफर की गई. एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह के सुपरविजन में एसओजी, सर्विलांस टीम साइबर सेल और थाने की टीम ने रविवार को 34 साल के अवधेश उर्फ ओमवीर कश्यप निवासी कपूरपुर से पूछताछ करने पर इसकी निशानदेही पर थाना कैंट अंतर्गत नाले से शव के कुछ अवशेष बरामद हुए.

आरोपी ने बताया कि यह लेखपाल मनीष कश्यप के बॉडी के अवशेष है. वही से मृतक के कपड़े भी बरामद किए गए है. अभियुक्त के घर से लेखपाल की इन्कपैड, मोहर और कुछ अन्य वस्तुएं बरामद की गई है. घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार भी बरामद की गई है.

शराब पीने के बहाने बुलाया, फिर गला दबाकर मार डाला
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि, पुलिस पूछताछ में ओमवीर ने बताया कि वो पिछले 6 महीने से लेखपाल को जानता था. लेखपाल मनीष कश्यप से फोन पर बातचीत होती थी और कई बार मुलाकात भी हुई थी. इसी का फायदा उठाकर 27 तारीख को ओमवीर कश्यप और उसके फुफेरे साले सूरज कश्यप ने लेखपाल को कॉल करके शराब पीने के बहाने से फरीदपुर फाटक के पास बुलाया और अपनी अर्टिगा गाड़ी में बैठाकर उनको अत्यधिक शराब पिलाकर सूरज के मफलर से गला कसकर हत्या कर दी.

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना के पीछे इनका मकसद मृतक के परिजनों से पैसे वसूलना था. इस घटना में ओमवीर और सूरज के साथ-साथ ओमवीर की पत्नी के मामा नेत्रपाल कश्यप और ओमवीर के एक और अन्य रिश्तेदार नन्हे कश्यप की संलिप्तता प्रकाश में आई है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

27 नवंबर से लापता था मृतक
लेखपाल मनीष कश्यप फरीदपुर तहसील में तैनात थे. 27 नवंबर को जब लेखपाल लापता हो गए तो परिजनों ने फरीदपुर थाने में शिकायत की. परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताते हुए अपहरण की तहरीर दी. लेकिन पुलिस ने उनकी तहरीर को फाड़ दिया और सादे कागज पर लेखपाल की मां का अंगूठा लगवा कर गुमशुदगी दर्ज कर के पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया. जिसके बाद परिजन लगातार थाने से लेकर डीएम और एसएसपी ऑफिस के चक्कर लगाते रहे लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई.

7 दिसंबर को लेखपाल मनीष कश्यप की पत्नी, बच्चे, मां और भाई के साथ अन्य रिश्तेदारों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया. उस वक्त कलेक्ट्रेट में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ राकेश सिंह, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य बाहर निकल रहे थे. तभी लेखपाल के परिजनों ने अफसरों की गाड़ियों को रोक लिया. एडीजी ने उन लोगों की समस्या को सुना और तुरंत एसएसपी अनुराग आर्य मुकदमा दर्ज कर लेखपाल को बरामद करने के निर्देश दिए थे. जिसके बाद एसएसपी ने 4 टीमों का गठन किया था. जिसके बाद रविवार को लेखपाल मनीष कश्यप हत्याकांड का खुलासा हो गया.

ये भी पढ़ें: 46 साल बाद खुले संभल मंदिर में पहले मिले महादेव, अब मिली मां पार्वती की खंडित प्रतिमा, थाने में लेकर गई पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का दिखा अलग अंदाज, काफिला रोककर काकोरी में खाया समोसा
अखिलेश यादव का दिखा अलग अंदाज, काफिला रोककर काकोरी में खाया समोसा
उत्तराखंड: 5 बार के MLA प्रीतम सिंह पर भरोसा या नौटियाल पर दांव? चकराता में बदले समीकरण
उत्तराखंड: 5 बार के MLA प्रीतम सिंह पर भरोसा या नौटियाल पर दांव? चकराता में बदले समीकरण
उधम सिंह नगरः रुद्रपुर में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत, इलाके में कोहराम
उधम सिंह नगरः रुद्रपुर में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत, इलाके में कोहराम
MLC चुनाव: रवि किशन ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- 'इनका शिक्षा से कोई...'
MLC चुनाव: रवि किशन ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- 'इनका शिक्षा से कोई...'

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget