एक्सप्लोरर

Bareilly: नशे के सौदागरों को आर्थिक तौर पर सजा देने की रणनीति, करोड़ों की सम्पत्तियों पर चला बुलडोजर, अबतक 222 तस्कर गिरफ्तार

Crime News: बरेली पुलिस ने ठान लिया है कि वो नशे के कारोबार को खत्म करके ही दम लेगी. यही कारण है कि पिछले तीन महीने में 50 करोड़ के मादक पदार्थों को पुलिस ने पकड़ा है.

Bareilly News: बरेली पुलिस (Bareilly Police) ने नशे के सौदागरों को अब आर्थिक तौर पर सजा देने की रणनीति तैयार की है. रणनीति के तहत मादक पदार्थों की तस्करी से कमाई गई दौलत से बनाये गए घर, मॉर्केट, होटल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, ढावा पर बुल्डोजर चलाने का काम किया जा रहा है. इसके आलावा बैंको में जमा धनराशि को भी सीज कराया जा रहा है. पुलिस की इस तरह की कठोर कार्यवाही से तस्करों (Smugglers) में हड़कंप मचा हुआ है. कई सफेदपोश भी तस्करी के अवैध धंधे में शामिल हैं जिनके ऊपर भी पुलिस कार्यवाही कर रही है. पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े स्मैक तस्कर ढाई लाख के इनामी तैमूर को भी गिरफ्तार किया है.

बरेली में फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, मीरगंज , फतेहगंज पश्चिमी, सिरौली ये वो इलाके हैं जो मादक पदर्थों की तस्करी के लिए देश भर में बदनाम हैं. इन इलाको में आये दिन देश के अलग अलग राज्यों की पुलिस छापेमारी करती रहती है. लेकिन अब बरेली पुलिस ने ठान लिया है कि वो नशे के कारोबार को खत्म करके ही दम लेगी. यही कारण है की पिछले तीन महीने में 50 करोड़ के मादक पदार्थों को पुलिस ने पकड़ा है. 

222 तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में चलाये जा रहे इस अभियान में पुलिस को कई बड़ी कामयबी मिली है और पुलिस ने उन तस्करों को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जिन्हें पुलिस गिरफ्तार करने से डरती थी. एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने ढाई लाख के इनामी तैमूर के आलावा उसके रिश्तेदार छोटे प्रधान को भी गिरफ्तार किया है. इसके आलावा पुलिस ने अबतक 222 तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेजने का काम किया है. इसके आलावा इन तस्करों की पूरी सम्पत्ति का विवरण भी जुटाया जा रहा है.  पुलिस अब इन तस्करों की सम्पत्तियों को कुर्क करने का काम करेगी.

पुलिस ने अब तक 30.5 किलो स्मैक, 101 किलो चरस, 50 किलो ओपियम, 2 किलो गांजा, 71 किलो डोंडा के साथ अब तक 222 तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक बरामद मादक पदार्थों की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ बताई जा रही है. पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी के हिस्ट्रीशीटर उस्मान और उसकी पत्नी रिहाना पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस ने बरेली विकास प्राधिकरण की मदद से उसकी दो सम्पत्तियों पर बुल्डोजर चलाया है. पुलिस ने उसके बैंकेट हॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुल्डोजर चलाया है, जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ बताई जा रहे है. इसके आलावा तस्कर होमगार्ड नवी हसन के फरीदपुर में बाईपास पर स्थित ढावे पर भी बुल्डोजर चलाया गया है. जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ बताई जा रही है. पुलिस होमगार्ड के बेटे वसीम को ढाई करोड़ की हीरोइन के साथ गिरफ्तार कर चुकी है जबकि उसके पिता की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: सतीश चंद्र मिश्रा का दावा- 80% ब्राह्मणों ने BSP के साथ आने का मन बना लिया है

UP Election: साइकिल पर सवार होंगे BSP के बागी लालजी वर्मा और रामअचल राजभर! अखिलेश से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
महिला ने खुद भरा सड़क का गड्ढा, Video देख लोग बोले- सिस्टम से हारी जनता
महिला ने खुद भरा सड़क का गड्ढा, Video देख लोग बोले- सिस्टम से हारी जनता
Embed widget