एक्सप्लोरर

Bareilly News: नेपाल से इलाज के लिए आई थी भारत, मानसिक रूप से बीमार लड़की को किया किडनैप, तलाश जारी

Bareilly Police: एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि नेपाल की एक युवती बरेली में मानसिक अस्पताल में इलाज कराने के लिए आई थी, लेकिन इस बीच उसका किसी ने अपहरण कर लिया. जिसको लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है.

Bareilly News: बरेली (Bareilly) रेलवे स्टेशन के जंक्शन के पास से एक विदेशी युवती का अपहरण हो गया है. दरअसल, नेपाल से आए परिजन अपनी बेटी को मानसिक अस्पताल में दिखाने के लिए आए थे. परिजन जब मानसिक अस्पताल से जंक्शन पहुंचे तो वहां से एक बाइक सवार युवक मंदबुद्धि युवती को होटल दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और फिर वापिस नही लौटा. लड़की के पिता ने बेटी के अपहरण को लेकर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है. घटना के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं.

दरअसल, नेपाल की रहने वाली 16 साल की लड़की के अपहरण के बाद जिम संचालक अनूप ने बताया कि लड़की के पिता और जीजा उसे बरेली के मानसिक चिकित्सालय में इलाज करवाने के लिए नेपाल से आए थे वो सुबह मानसिक अस्पताल पहुंचे और उसके बाद शाम को होटल में रुकने के लिए रूम देखने को बरेली रेलवे स्टेशन जंक्शन पर पहुंचे. उनके पास आधार कार्ड नहीं था जिस वजह से उन्हें होटल में रूम नहीं दिया गया. इस बीच एक बाइक सवार युवक उनके पास आया और उन्हें होटल दिलाने की बात कहकर लड़की को अपने साथ बाइक पर बैठाकर कहीं ले गया और वापस नहीं लौटा.

पुलिस मामले की कर रही जांच
परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन लड़की नहीं मिली. इसके बाद वो जंक्शन पुलिस चौकी पहुंचे जहां पर वहां पुलिसकर्मी नहीं मिले. परिजन काफी तलाश करने के बाद वापिस नेपाल लौट गए और उन्होंने अपने परिचित अनूप के ससुर को फोन किया. इसके बाद अनूप के ससुर ने शहर कोतवाली में मुकदमा लिखवाने में उनकी मदद की.

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि नेपाल की एक युवती बरेली में मानसिक चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए आई थी, लेकिन इस बीच उसका किसी ने अपहरण कर लिया. जिसकी रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज की गई है. पुलिस की टीम युवती की तलाश में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है.

यह भी पढ़ें:-

Lok Sabha Elections: बीजेपी के किले को ध्वस्त करने के लिए यूपी में फिर बनेगा 'महागठबंधन'? जानें क्या बोले अखिलेश यादव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget