एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में मंत्री अरुण कुमार के भतीजे की गुंडई, देर रात रेस्तरां न खोलने पर स्टाफ से की मारपीट

उत्तर प्रदेश के बरेली में मंत्री अरुण कुमार के भतीजे ने रेस्तरां के कर्मचारियों के साथ मारपीट की. बताया जा रहा है कि रेस्तरां देर रात न खोलने पर उसने मारपीट शुरू कर दी.

UP News: वन मंत्री अरुण कुमार (Arun Kumar) के भतीजे द्वारा बरेली (Bareilly) के एक रेस्तरां में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है. उसने रेस्तरां पर गाड़ी चढ़ा दी. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. मामले का संज्ञान प्रशासन ने लिया और वन मंत्री के भतीजे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

देर रात रेस्तरां खोलने की करने लगा जिद

मंत्री अरुण कुमार के भतीजे अमित ने जनकपुरी स्थित सत्कार रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा काटा. होटल मालिक नरेश का आरोप है कि वन मंत्री का भतीजा अपने साथियों संग रेस्तरां में आया और होटल चलाने के बदले एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी और देर रात में रेस्तरां खुलवाने की जिद करने लगा तो कर्मचारियों ने इसका विरोध किया. तभी शराब के नशे में मारपीट करते हुए होटल के गेट पर गाड़ी चढ़ाकर चकना चूर कर दिया. अब होटल मालिक सुशांत ने मारपीट, रंगदारी मांगने और गाड़ी चढ़ाने जैसे गंभीर आरोप लगाकर मंत्री के भतीजे अमित कुमार के खिलाफ प्रेमनगर थाने में लिखित शिकायत दी है.

Hapur: पुलिस मुठभेड़ में धराया शातिर बदमाश दीपक, चोरी समेत कई अपराध में 100 से अधिक केस हैं दर्ज

मंत्री के घर नहीं खोला किसी ने गेट

सत्कार रेस्तरां के मालिक नरेश कश्यप ने बताया कि रोज की तरह रेस्तरां बंद हो चुका था. रात करीब 10:45 बजे कर्मचारी खाना खा रहे थे. इसी दौरान मंत्री का भतीजा अपनी होंडा कार में साथियों के संग पहुंचा और हंगामा करते कर्मचारीयों से मारपीट की. अमित ने रेस्तरां के वॉश बेसिन और काउंटर में तोड़फोड़ की. बवाल के बाद रेस्तरां मालिक का परिवार सिविल लाइन स्थित वन मंत्री अरुण कुमार के घर पहुंचा लेकिन उनके यहां कोई दरवाजा नहीं खुला जिसके बाद पीड़ित परिवार बैरंग लौट गया. उधर, घटना के बाद एसपी सिटी राहुल भाटी का कहना है कि अमित नामक के युवक ने रेस्तरां में मारपीट की है. इस संदर्भ में थाना प्रेम नगर में शिकायत की गई है. तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है, जल्द दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें -

Ghazipur: मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश दत्त मिश्रा पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, 14 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget