एक्सप्लोरर

Bareilly Rape: साथ पढ़ने वाले दो लड़कों ने छात्रा से खेत में किया गैंगरेप, पीड़िता ने आग लगाकर दी जान

Bareilly Gangrape Case: पीड़िता के पिता ने कहा कि जन्माष्टमी के दिन गांव के रहने वाले दो लड़कों ने लड़की को घर से खींच लिया और खेत में ले जाकर गैंगरेप किया. उनकी बच्ची बेहोशी की हालत में खेत में मिली.

Bareilly Suicide Case: यूपी के बरेली में 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पीड़िता इस वारदात से क्षुब्ध होकर लगाकर जान दे दी. घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एक ही क्लास में पढ़ने वाले दो छात्रों ने छात्रा से दरिंदगी की है,जिसके बाद छात्रा ने आग लगाकर जान दे दी.

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में 13 साल की नाबालिग छात्रा 9वीं क्लास में पढ़ती थी. रविवार को गांव के ही दो नाबालिग लड़कों ने छात्रा को खेत में ले जाकर रेप किया, जिससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने घर में रखे डीजल डालकर आग लगा ली. अस्पताल ले जाते वक्त छात्रा ने दम तोड़ दिया.

घर से खिंचकर खेत में ले जाकर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप

छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी और दोनों आरोपी लड़के एक ही स्कूल और एक ही क्लास में पढ़ते थे. जन्माष्टमी के दिन हम पति पत्नी बाहर गए हुए थे कि इस दौरान दोनों लड़को ने लड़की को घर से खींच लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर गैंगरेप किया. उनकी बच्ची बेहोशी की हालत में नग्न अवस्था में खेत में मिली, जिसके बाद उसने घर में रखे डीजल से आग लगा ली.

नाबालिग बच्ची ने आस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम 

पीड़िता के पिता ने बताया कि बच्ची को बरेली के निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एडमिट करने से इंकार कर दिया. हम लोग उसे मेडिकल कालेज लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

छात्रा के कपड़े को आरोपी ले जाते थे खेत में?

पीड़िता के पिता ने बताया हम लोग बच्ची की डेड बॉडी घर पर ले गए और आरोपियों के घर वालों को घटना के बारे में बताया तो गांव वालों ने पुलिस कार्रवाई करने से मना कर दिया और कहा कि पुलिस कार्रवाई मत करना वरना बदनामी होगी, लेकिन छात्रा के पिता ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. वहीं छात्रा के चाचा ने बताया कि आरोपी अक्सर उसकी भतीजी के खेत में सूख रहे कपड़े उठाकर ले जाया करते थे. 

आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही पुलिस 

इस मामले में एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि थाना भोजीपुरा क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति ने थाने में आकर बताया कि उनकी बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले लड़के ने अपने साथी के साथ मिलकर रेप किया है, जिससे क्षुब्ध होकर लड़की अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: Farrukhabad News: 'उनके शरीर पर चोट, कांटे चुभे हुए हैं..', आत्महत्या की थ्योरी पर पिता ने किए नया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget