एक्सप्लोरर

रिश्ते हुए तार-तार, चचेरे भाई ने मोबाइल के लिए रची खौफनाक साजिश, फावड़े से काटा भाई का गला

यूपी के बरेली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. चचेरे भाई ने मोबाइल फोन के लिए फावड़े से गर्दन काटकर अपने भाई की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बरेली: भाई ने नया मोबाइल खरीदने के लिए रुपये नहीं दिए तो बड़ी ही बेरहमी से चचेरे भाई ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने कातिल भाई को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है. ये सनसनीखेज घटना बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में गांव बड़ौरा की है. पुलिस की गिरफ्त आए शातिर शख्स की पहचान बहेड़ी निवासी सौरभ के रूप में हुई है. सौरभ ने 3 दिन पहले अपने ही चचेरे भाई अभिषेक की हत्या कर दी थी.

चचेरे भाई ने रची साजिश हत्या का खुलासा करते हुए एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि तीन दिन पहले सौरभ और अभिषेक उत्तराखंड से बरेली आ रहे थे. तभी मोबाइल खरीदने को लेकर उसने अपने भाई अभिषेक से 12 हजार रुपये की डिमांड की. पैसे ना देने पर सौरभ ने अभिषेक की हत्या को लेकर ऐसी साजिश रची जिसे जानकर लोगों की रूह कांप गई.

फावड़े से काट दी गर्दन सौरभ ने शराब खरीदी और अपने भाई अभिषेक के साथ जाम लड़ाए. इसके बाद सौरभ ने शराब के नशे में फावड़े से गर्दन काटकर अभिषेक की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी ने अभिषेक की जेब से 12 हजार रुपये और मोबाइल फोन निकाल लिया. आरोपी सौरभ ने गांव जाकर अभिषेक का मोबाइल बेच दिया और 12 हजार रुपये में नया मोबाइल खरीद लिया.

पैसा देने से किया इनकार एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने ये भी बताया कि अभिषेक गुरुग्राम में नौकरी करता था और अपनी बहन की शादी में मोटरसाइकिल गिफ्ट करने के लिए 15 हजार रुपये लेकर घर आ रहा था. जैसे ही सौरभ को ये पता चला कि अभिषेक के पास 15 हजार रुपये हैं तो उसने अभिषेक से पैसे की डिमांड की. बहन की शादी का हवाला देते अभिषेक ने पैसा देने से इनकार कर दिया. अभिषेक को इस बात का इल्म ही नहीं था कि चचेरा भाई सौरभ एक मोबाइल के लिए उसकी हत्या कर देगा.

परिजनों ने शुरू की खोजबीन एसएसपी ने बताया कि वापस आते वक्त अभिषेक अपने रिश्तेदार के निजी कार्यक्रम में शामिल होने उत्तराखंड चला गया और उत्तराखंड से वापस आते समय सौरभ और अभिषेक साथ थे. लेकिन, इस बीच पैसे न मिलने पर सौरभ ने अभिषेक की हत्या कर दी और घर आ गया. दो दिन तक अभिषेक घर नहीं पहुंचा जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की.

सिर पर किए कई वार अभिषेक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत करते हुए चचेरे भाई सौरभ पर शक जाहिर किया. इसके बाद पुलिस ने सौरभ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो अभिषेक की हत्या का राज खुल गया. पुलिस ने सौरभ की निशानदेही पर अभिषेक का शव बरामद कर लिया है. शव की पहचान ना हो पाए इसलिए आरोपी ने सिर पर कई वार भी किए थे और कपड़े जलाकर दूर फेंक दिए थे.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड त्रासदी: यूपी के कई परिवारों में छाया मातम, अलग-अलग जिलों के करीब 38 लोग लापता

जौनपुर: ट्रक और पिकअप की जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की मौत, 8 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, एक परिवार के 4 लोगों की मौत
बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, एक परिवार के 4 लोगों की मौत
यूपी सरकार का बड़ा फैसला, इन महिलाओं का बस में नहीं लगेगा किराया
यूपी सरकार का बड़ा फैसला, इन महिलाओं का बस में नहीं लगेगा किराया
इथेनॉल के लिए चीनी इस्तेमाल पर उठे सवाल, मिलों ने दिया बड़ा जवाब
इथेनॉल के लिए चीनी इस्तेमाल पर उठे सवाल, मिलों ने दिया बड़ा जवाब
महंगाई पर सपा का अनोखा विरोध, राहगीरों को बांटी फ्री चीनी
महंगाई पर सपा का अनोखा विरोध, राहगीरों को बांटी फ्री चीनी

वीडियोज

CID बंद होने की वजह TRP नहीं? Dayanand Shetty ने Internal Politics का किया खुलासा
Paradox Interview: Brown Rang किसने लिखा? Honey Singh या Badshah, Rapper ने दिया जवाब
The Traitors 2: Shahneel Gill, Krystle D’Souza ने Parul Gulati की Gut Feeling पर उठाए सवाल
Mahadev & Sons: Rajji हुई बेकसूर साबित, गलतफहमियां हुई खत्म, Narmada ने लगाया गले!
Bollywood News: महाकाली टीजर में छाए अक्षय खन्ना! शुक्राचार्य के खूंखार अवतार ने उड़ाए फैंस के होश (24.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CM हिमंत से कहूंगा...', रिजिजू ने स्विमिंग वाले Video पर खेड़ा को घेरा
'CM हिमंत से कहूंगा...', रिजिजू ने स्विमिंग वाले Video पर खेड़ा को घेरा
संजय राउत की दो टूक, 'अगर CJP फिर से आंदोलन खड़ा करना चाहती है तो...'
संजय राउत की दो टूक, 'अगर CJP फिर से आंदोलन खड़ा करना चाहती है तो...'
TMC के बागी MP को SC ने भेजा नोटिस, कल्याण बनर्जी बोले - 'अगला नंबर...'
TMC के बागी MP को SC ने भेजा नोटिस, कल्याण बनर्जी बोले - 'अगला नंबर...'
'सरकार ने इमरान खान को खत्म...', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का हैरान करने वाला बयान
'सरकार ने इमरान खान को खत्म...', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का हैरान करने वाला बयान
बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' का तगड़ा धमाका, हिंदी बेल्ट में टूटने जा रहा अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
रिलीज से पहले ही 'टॉक्सिक' का तगड़ा धमाका, हिंदी बेल्ट में टूटने जा रहा अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'उनकी उम्र...', ममता के 'राजनीति से संन्यास' वाले बयान पर BJP का तंज
'उनकी उम्र...', ममता के 'राजनीति से संन्यास' वाले बयान पर BJP का तंज
UP-राजस्थान सरकार के स्कूल सुधार के फैसले पर बोली CJP, 'हम एक एक कर...'
UP-राजस्थान सरकार के स्कूल सुधार के फैसले पर बोली CJP, 'हम एक एक कर...'
युद्ध के समय कम नहीं पड़ेंगी मिसाइलें, रक्षा मंत्रालय का अहम फैसला
युद्ध के समय कम नहीं पड़ेंगी मिसाइलें, रक्षा मंत्रालय का अहम फैसला
Embed widget