एक्सप्लोरर

Bareilly News: धर्म परिवर्तन कराने वाला पादरी गिरफ्तार, लोगों को इकट्ठा कर उनका करता था ब्रेन वॉश

UP News: यूपी के बरेली में एक धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. जिसकी सूचना वीएचपी नेताओं ने पुलिस को दी. जहां एक ईसाई मिशनरी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में ईसाई मिशनरी द्वारा बड़े पैमाने पर लोगों का ब्रेन वॉश करके धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है. उत्तराखंड से सटे बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक पादरी महिलाओं बच्चों और पुरुषों को इकट्ठा करके उनके ब्रेन वॉश कर रहा था. हिंदुओं का मनतांतरन कर उनको रामचरितमानस के बारे में भला बुरा कह रहा था, बाइबल की अच्छाई बता रहा था. लेकिन हिंदू संगठनों को जैसे ही इस बात की भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पादरी को धर दबोचा. 

दरअसल बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिंह गोटिया मोहल्ले में ईश्वरी प्रसाद नाम का पादरी हिंदू महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को श्री रामचरितमानस के बारे में अनाप-शनाप बताकर उनका ब्रेनवाश कर रहा था और बाइबल के बारे में अच्छी-अच्छी बातें बता रहा था. ईश्वरी प्रसाद हर रविवार को अपने घर पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन करता था. जिसमें वह बहेड़ी के महिलाओं पुरुष और बच्चों को बुलाता था. उनको बताता था की असली धर्म ईसाई धर्म है.सनातन धर्म में बहुत सारी कुरीतिया है. 

 पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में
 जैसे ही इसकी भनक हिंदू संगठनों को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना बहेड़ी थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन छापा मारा तो पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस ने वहां पर देखा की एक युवक बहुत सारे महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को ईसाई धर्म के बारे में बता रहा है. वहां पर ईसाई धर्म से जुड़ी किताबें और बाइबल भी रखी हुई है. इसके साथ ही एक बॉक्स भी रखा हुआ है जिसमें वह लोगों से दान भी लेता है. पुलिस ने फौरन उस युवक को हिरासत में लिया और थाने ले आई. 

2004 में ईसाई धर्म अपनाया
थाने में पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया की 2004 में उसने ईसाई धर्म अपनाया था और तब से वह ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार कर रहा है. 2004 में जब उसने ईसाई धर्म अपनाया तो आस-पड़ोस के लोगों ने उसको वहां से भगा दिया. इसके बाद वह कुछ सालों उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहा और वहां पर नौकरी की. पिछले साल ईश्वरी प्रसाद ने बहेड़ी में एक घर बनवाया और फिर वहां पर लोगों के ब्रेन वॉश करने का काम शुरू किया. पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि वह एक ईसाई मिशनरी की संस्था से 10 हजार रुपए मिलते हैं. 

क्या बोले सीओ अरूण कुमार सिंह
इस मामले में बहेड़ी सर्किल के सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नेत्रपाल सिंह नाम के व्यक्ति ने थाने पर सूचना दी कि एक व्यक्ति ईश्वरी प्रसाद एक धर्म की बुराई और दूसरे धर्म की अच्छाई बताकर लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहा है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से ईश्वरी प्रसाद नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. 

ये भी पढ़ें: Ayodhya Rape Case: ‘पीड़िता की बातें सुन मेरा खून खौल उठा, आंखें नम हो गईं’- BJP सांसद संगीता बलवंत बिंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget