एक्सप्लोरर

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति ने 30 साल पुरानी परंपरा को किया खत्म, डिग्रियों से हटेगा 'एप्लाइड' शब्द

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति ने 30 साल पुरानी व्यवस्था को खत्म कर दिया है. अब परास्नातक के कोर्स से एल्पाइड शब्द हमेशा के लिए हटा दिया गया है.

बरेली: छात्रों को रोजगार पाने में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने अपने परास्नातक के 7 पाठ्यक्रमों में से एप्लाइड शब्द हटा दिया है. इससे नए छात्रों के साथ-साथ पुराने छात्रों को भी नौकरी पाने में आसानी होगी और उन्हें उनकी डिग्री पर लिखे एप्लाइड शब्द के कारण होने वाली समस्या से निजात मिलेगी.

पुरानी व्यवस्था खत्म एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति ने 30 साल पुरानी व्यवस्था को खत्म करते हुए लगभग 50 हजार विद्यार्थियों की डिग्रियों और अंकपत्रों से एप्लाइड शब्द हटाने की निर्णय लिया है. साथ ही अब परास्नातक के कोर्स से एल्पाइड शब्द हमेशा के लिए हटा दिया है.

30 साल पहले एप्लाइड शब्द जोड़ा गया दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली में एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के परिसर में बीटेक, बीफार्मा, एमबीए के कोर्सों के साथ-साथ तमाम अन्य परास्नातक कोर्स कराए जाते हैं. वहीं, विश्वविद्यालय में साइंस और कला वर्ग के परास्नातक के 7 कोर्स भी चलाए जाते हैं, जिन्हें कॉलेजों में संचालित कोर्सों से अलग रूप देने के लिए विश्वविद्यालय ने 30 साल पहले एप्लाइड शब्द जोड़ दिया था.

छात्र-छात्राओं को होती थी परेशानी विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद मिलने वाले अंक पत्र, प्रमाण पत्र में एप्लाइड शब्द लिखे होने के कारण छात्र-छात्राओं को सरकारी नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ता था और उनके विषय को उतनी मान्यता नहीं दी जाती थी जितनी की सामान्य कोर्स को. छात्रों को रोजगार मिलने में होने वाली परेशानी को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने गहराई से समझा और फिर एक आदेश पारित कर परास्नातक पाठ्यक्रमों से एप्लाइड शब्द को हटाने का निर्णय लिया गया.

जारी होगा नया अंकपत्र और प्रमाण पत्र इस निर्णय में जो छात्र-छात्राएं बीते 30 वर्ष में यहां से पढ़कर डिग्री प्राप्त कर चुके हैं उनको भी नई अंकपत्र डिग्री दी जाएगी साथ ही नए छात्र-छात्राओं को इस समस्या से निजात मिलेगी. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह की मानें तो विश्वविद्यालय परिसर में चलने वाले 7 परास्नातक कोर्स में लगभग 50 हजार छात्रों को नया अंकपत्र और प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा जिससे वो किसी भी सरकारी नौकरी में आवेदन कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें:

UP: हड़ताल ख़त्म होने के बावजूद प्रयागराज में बुरी तरह बाधित है बिजली की सप्लाई, शहर में मचा हुआ है कोहराम

हाथरस केस: बीजेपी नेता का शर्मनाक बयान, कहा- लड़की गन्‍ने के खेत में ही क्‍यों मिलती है, धान के खेत में क्‍यों नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget