एक्सप्लोरर

Bareilly: किसानों के साथ मिल सब्सिडी का पैसा खा रहे थे अधिकारी, सपा MLA की शिकायत पर सीएम योगी ने शुरू कराई जांच

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के एक ही परिवार के कई लोगों के नाम पर सब्सिडी जारी कर दी गई जबकि नियम के अनुसार एक परिवार के एक सदस्य को ही सब्सिडी दी जाती है.

Bareilly Agriculture Scam: बरेली (Bareilly) में कृषि यंत्रीकरण योजना (Agriculture Mechanisation Scheme) में बड़ा घोटाला सामने आया है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक अताउर रहमान (Ataurrehman) ने घोटाले की शिकायत शासन स्तर पर की तो कृषि विभाग में हड़कंप मच गया. अकेले बरेली जनपद में एक करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ है. विधायक का कहना है कि अगर सही से जांच हो जाए तो पूरे प्रदेश में घोटाला सामने आएगा.

आरोप है कि किसानों को कृषि यंत्रीकरण योजना में मिलने वाली सब्सिडी में अफसर और कर्मचारी मिलकर बड़ा खेल कर रहे हैं.  इस घोटाले में तत्कालीन कृषि उपनिदेशक अशोक कुमार यादव के शामिल होने की बात कही जा रही है जो कि फिलहाल मेरठ में इसी पद पर तैनात हैं. घोटाले का पर्दाफाश होने के मामले में संयुक्त कृषि निदेशक डॉ राजेश कुमार ने कहा कि इसकी करवाई जा रही है. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. शासन से एक टीम आई हुई है जो पूरे मामले की जांच कर रही है.

सपा विधायक ने सरकार पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के बहेड़ी से विधायक और पूर्व मंत्री अताउर रहमान ने घोटाले की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से की थी जिसके बाद ही जांच शुरू हुई है. अताउर रहमान का कहना है कि उम्मीद है कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों को सजा मिलेगी. विधायक ने घोटाले के बहाने योगी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करती है लेकिन किसानों का शोषण हो रहा है. कृषि विभाग के अफसर और कर्मचारी मिल बांटकर किसानों को मिलने वाली सब्सिडी में घोटाला कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि एक ही परिवार के लोगों को सब्सिडी का फायदा दिया गया. एक ही पटल पर एक बाबू 20 वर्षों से तैनात हैं. 

ऐसे चल रहा था सब्सिडी लूट का खेल
किसानों को ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर और हैरो इत्यादि सामान खरीदने के लिए सरकार 12 लाख रुपए तक की सब्सिडी देती है. एक परिवार में एक किसान को ही सब्सिडी मिल सकती है लेकिन खेल ऐसा किया गया कि सगे भाइयों, पति, पत्नी, पिता और बेटे को सब्सिडी का लाभ दिया गया. मेरठ के किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लिखित शिकायत की थी कि 20 साल से एक ही पटल पर शिव कुमार तैनात हैं और उसने ही योजना में पलीता लगाया है. बिना कृषि यंत्र खरीदे ही बिल बनवाकर दिखा दिए गए. इतना ही नहीं दोबारा से फिर उन्हीं किसानों को योजना का लाभ दिया गया. 

ये भी पढ़ें-

UP Politics: 'मुझे जूते पॉलिश करने का काम मिलता तो सबसे बढ़िया करता', ब्रजेश पाठक ने क्यों दिया ये बयान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद', जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद', जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी में गांव के युवाओं के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान, 32 जिलों की ग्राम पंचायतों में तैयारी
यूपी में गांव के युवाओं के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान, 32 जिलों की ग्राम पंचायतों में तैयारी
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
यूपी: जिला अस्पताल की शोभा बढ़ाते रहे जंजीर से बंधे 'स्ट्रेचर', बेटों की बाहें बनी मां का सहारा
यूपी: जिला अस्पताल की शोभा बढ़ाते रहे जंजीर से बंधे 'स्ट्रेचर', बेटों की बाहें बनी मां का सहारा

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget