एक्सप्लोरर

यूपी में इस फैसले से गद्गद हुई सुभासपा, ओपी राजभर की पार्टी ने कहा- महाराजा सुहेलदेव के नाम पर...

Barabanki News: सैयद सालार साहू गाजी, जिन्हें बूढ़े बाबा के नाम से भी जाना जाता है, की मजार पर हर साल लगने वाला मेला/उर्स इस बार आयोजित नहीं होगा. जिला प्रशासन ने आयोजन की अनुमति नहीं दी है.

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सतरिख थाना क्षेत्र स्थित सैयद सालार साहू गाजी, जिन्हें बूढ़े बाबा के नाम से भी जाना जाता है, की मजार पर हर साल लगने वाला मेला/उर्स इस बार आयोजित नहीं होगा. बाराबंकी पुलिस के अनुसार, 14 मई से 18 मई तक प्रस्तावित इस मेले को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजार की प्रबंधन कमेटी ने रद्द करने का निर्णय लिया है. जिला प्रशासन ने भी इस फैसले पर सहमति जताते हुए आयोजन की अनुमति नहीं दी है.

मेले में न आने की अपील  

प्रबंधन कमेटी और प्रशासन ने बाराबंकी के साथ-साथ लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सुलतानपुर, अमेठी, गोंडा, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, बहराइच जैसे जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस बार मेला में शामिल होने न आएं. यह निर्णय स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लिया गया है.

सुभासपा ने फैसले को बताया राष्ट्रहित में
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे राष्ट्रहित में बताया. उन्होंने कहा, "अब आक्रांताओं की नहीं, बल्कि रक्षकों की पूजा होगी." मिश्रा ने सैयद सालार गाजी को विदेशी आक्रांता करार देते हुए कहा कि भारत जैसे देश में, जो प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण और सम्राट अशोक की भूमि है, ऐसे लोगों के नाम पर आयोजन करना संस्कृति का अपमान है.

'आयोजन महाराजा सुहेलदेव के नाम पर हो'
उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि कोई आयोजन होना चाहिए, तो वह चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव के नाम पर हो, जिन्होंने सैयद सालार मसूद गाजी जैसे लुटेरे को उसकी सेना सहित परास्त कर देश से बाहर खदेड़ दिया था. मिश्रा ने कहा, "यह देश सहनशील है, लेकिन स्मृति-दोषग्रस्त नहीं. अब रक्षकों का उत्सव होगा, विध्वंसकों का महिमामंडन नहीं."

इन जिलों में भी नहीं मिली अनुमति

संभल, बदायूं, बहराइच के बाद बाराबंकी में भी मेला रद्द
सैयद सालार गाजी के नाम पर लगने वाले मेलों पर रोक का सिलसिला उत्तर प्रदेश में जारी है. इससे पहले संभल, बदायूं और बहराइच में भी प्रशासन ने इसी तरह के मेलों पर रोक लगाई थी. संभल में नेजा मेला रद्द होने के बाद यह विवाद चर्चा में आया, जहां पुलिस ने साफ कहा था कि लुटेरों के नाम पर मेले की अनुमति नहीं दी जाएगी.

कानून-व्यवस्था का हवाला दिया गया

बाराबंकी में मेला रद्द होने के पीछे पुलिस ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को प्रमुख कारण बताया. कई हिंदू संगठनों ने भी इस मेले का विरोध किया था, जिसमें सैयद सालार साहू गाजी को महमूद गजनवी का सेनापति बताते हुए उनके नाम पर मेला आयोजित करने को गलत ठहराया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget