एक्सप्लोरर

UP News: बाराबंकी में छानबीन के लिए गई पुलिस पर बदमाशों ने की गोलीबारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Barabanki News: बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक वाहन, दो देसी तमंचा व कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

Barabanki News: बाराबंकी जिले के जैदपुर कस्बे में जांच-पड़ताल के लिए निकली पुलिस की अपराध शाखा की टीम में शामिल एक सिपाही को कथित तौर पर क्वालिस सवार पांच बदमाशों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनमें दो को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगी है. पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा की टीम सोमवार की रात जैदपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में एक मामले की छानबीन के लिए निकली हुई थी. टीम जब कस्बे में घूम रही थी, इसी दौरान उन्हें एक अज्ञात क्वालिस गाड़ी खड़ी दिखाई दी. टीम उस गाड़ी के पास गई और सिपाही अंकित तोमर ने उन लोगों से पूछताछ करना चाहा.

पुलिस ने बताया कि आरोपी जैदपुर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन का तार काट रहे थे, इसी दौरान टीम ने इन्हें रोकना चाहा, जिसके बाद इन्होंने सिपाही अंकित तोमर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. सिपाही को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद अपराध शाखा की टीम ने भाग रहे बदमाशों का पीछा कर उन्हें घेर लिया. पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो आरोपियों को गोली लगी. पुलिस ने बताया कि बाद में क्वालिस चालक सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया और घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक वाहन, दो देसी तमंचा व कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि घायल आरोपियों की पहचान रामजी यादव और जय मुकर्रर के रूप में हुई है, जो लखनऊ जिले के मोहनलालगंज और निगोहा के रहने वाले हैं. इन पर पहले से कई मामले दर्ज हैं. सिंह ने बताया कि वाहन चालक की पहचान गोंडा जिले के कोडारी थाना निवासी सुंदरलाल के तौर पर की गई है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हाईटेंशन तार की चोरी कर उसे बेचते थे और सोमवार को भी उन्होंने हाईटेंशन तार काटे थे.

Watch: गाजियाबाद में कार और स्कूल बस की टक्कर का भयावह वीडियो आया सामने, पलभर में उड़े परखच्चे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget