एक्सप्लोरर

Barabanki News: तहसीलदार की फटकार से आहत होकर मुंशी ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

UP News: लखनऊ रेफर हुए मुंशी की पत्नी इंदु सिंह ने इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हैदरगढ़ को लिखित शिकायत दी है. जिसमें उन्होंने मुंशी की आत्महत्या करने की कोशिश के पीछे का कारण बताया.

Barabanki News: बाराबंकी (Barabanki) में तहसीलदार की फटकार से आहत होकर हैदरगढ़ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कानूनगो के मुंशी ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली. गम्भीर हालत में उसे लखनऊ हायर सेंटर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया हैं. फिलहाल घटना के बाद तहसील में हड़कंप मच गया. वहीं पीड़ित की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर के लिए कोतवाली हैदरगढ़ में प्रार्थना पत्र दिया है.

बाराबंकी जिले में जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत करने से तहसीलदार हैदरगढ़ शशि कुमार त्रिपाठी नाराज हो गए और उन्होंने कानूनगो के निजी मुंशी सुरजीत सिंह उर्फ़ लाल डेंगा सिंह को अपने आफिस में बुलाकर जमकर फटकार लगा दी. तहसीलदार की फटकार से आहत कानूनगो के निजी मुंशी सुरजीत सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में सीडीओ एकता सिंह की अध्यक्षता में चल रहे समाधान दिवस के दौरान ही हैदरगढ़ सभागार के अंदर खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली. आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?
घटना के बाद तहसील समाधान दिवस में मौजूद आला अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए और वो मौके से नदारद हो गए. घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लखनऊ रेफर हुए बुरी तरह झुलसे मुंशी की पत्नी इंदु सिंह ने इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हैदरगढ़ को लिखित शिकायत दी है. शिकायत के अनुसार 4 दिन पहले एक फाइल में रिपोर्ट के सिलसिले में उन्होंने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह से फोन पर बातचीत की, जिससे वो नाराज हो गए और फोन पर ही धमकी देने लगे. साथ ही गाली गलौज करने लगे और उन्होंने तहसीलदार हैदरगढ़ शशि कुमार त्रिपाठी से शिकायत कर दी जिसके बाद उन्होंने उन्हें कमरे में बुलाकर चोर कहा और गंदी गंदी गालियां दी और धमकियां दी कि एफआईआर लिखवा कर जेल भेजवा देंगे ,ऐसा वो बार बार कह रहे थे.

इसी बात से क्रोधित होकर मुंशी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया. फिलहाल घटना के बाद से जिले का कोई भी अधिकारी नहीं बोल रहा हैं, वहीं पीड़ित ने तहसीलदार के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया हैं. पीड़ित ने खुद को मानसिक रोगी भी बताया है, कहा उसका इलाज चल रहा हैं. 

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बढ़ेगा कद! क्या BJP में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget