एक्सप्लोरर

Barabanki: बाराबंकी में कैदियों ने थामा गेंद-बल्ला, जमकर लगे चौके-छक्के, 10 टीमों ने लिया हिस्सा

Barabanki Jail: बाराबंकी जिला कारागार में बीते करीब एक हफ्ते से जेपीएल का आयोजन हो रहा था. जिसमें बंदी और जेल स्टाफ की 10 टीमों ने हिस्सा लिया. इस लीग में कैदियों ने जमकर चौके छक्के लगाए.

Barabanki Jail Cricket: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आईपीएल की तरह ही जेपीएल यानी जेल प्रीमियर लीग का बेहद दिलचस्प आयोजन किया गया.  कभी चाकू और बंदूक का इस्तेमाल करके आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर जेल तक पहुंचने वाले बंदियों ने बैट और बॉल को थामा. जेपीएल में बंदी और जेल स्टाफ की कुल 10 टीमों के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें से तेंदुलकर और द्रविड़ टीम फाइनल मुकाबले तक पहुंची और फिर तेंदुलकर टीम ने जेल स्टाफ की द्रविड़ टीम को शानदार मुकाबले में हरा दिया. 

बाराबंकी जेल में अपराध की दुनिया से ताल्‍लुक रखने वाले खुराफाती क्रिकेट के मैदान में हाथों में बेट और बॉल लिए नजर आए. दरअसल, बाराबंकी जिला कारागार में बीते करीब एक हफ्ते से जेपीएल का आयोजन हो रहा था. जिसमें बंदी और जेल स्टाफ की 10 टीमों ने हिस्सा लिया. जिसका फाइनल मुकाबला कैदियों की तेंदुलकर टीम और जेल स्टाफ की द्रविड़ टीम के बीच हुआ. 10 ओवर के फाइनल मैच में जेल स्टाफ की द्रविड़ टीम ने 60 रन बनाये और 61 रन का लक्ष्य बंदियों की तेंदुलकर टीम के सामने रखा. जिसे तेंदुलकर टीम ने केवल 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस मैच के दौरान जबरदस्त रोमांच और खेल भावना नजर आई.   
 
कैदियों ने लगाए चौके-छक्के
 
इस फाइनल मुकाबले में जुर्म की दुनिया के खिलाड़ियों ने क्रिकेट ग्राउंड में जमकर चौके छक्के लगाए और जेल स्टाफ की टीम के पसीने छुड़ा दिए. इस लीग के आयोजन में बाराबंकी जिला कारागार में तैनात वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीपी सिंह और जेलर आलोक शुक्ला ने अहम भूमिका निभाई. जबकि डिप्टी जेलर मनीष कुमार सिंह खुद जेल स्टाफ की द्रविड़ टीम के कैप्टन रहे. डिप्टी जेलर मनीष कुमार सिंह ने बताया कि हमारे कैदी भाइयों ने एकदम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर्स की तरह प्रदर्शन किया और एक शानदार मैच में हमारी टीम को परास्त किया है. 
 
कैदियों की तेंदुलकर टीम की कप्तानी कर रहे कृष्णदेव मिश्रा ने इस मैच के लिये जेल अधीक्षक और अन्य स्टाफ का आभार जताया. उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से हमारा मानसिक तनाव काफी कम हुआ और हम लोगों ने काफी एन्जॉय किया. 
 
कैदियों और जेल स्टाफ ने की हौसला अफजाई
 
इस लीग के दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीपी सिंह और जेलर आलोक शुक्ला भी मौजूद रहे. जिन्होंने मैच खेल रहे कैदियों और जेल स्टाफ की जमकर हौसला अफजाई की. जेल अधीक्षक पीपी सिंह की मानें तो कैदियों को मानसिक अवसाद से बाहर निकालने और उनकी मनोदशा सुधारने के लिए जिला कारागार में जेल प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया. इसमें बंदियों ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया और आज फाइनल मैच में जेल स्टाफ की टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget