एक्सप्लोरर

Barabanki News: बाराबंकी में अन्नदाताओं की जमीन माफियाओं के चंगुल में, भूख हड़ताल पर बैठे किसानों की हालत बिगड़ी

UP News: अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह (Rakesh Kumar Singh) ने कहा कि गांव बसारी में जो लोग हड़ताल पर बैठे हैं, सभी के साथ न्याय किया जाएगा. हम भरोसा दिलाते है कि लोगों के साथ न्याय होगा.

Barabanki News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी जिले में भूमाफियाओं के चंगुल में फंसी किसानों की पट्टे की जमीन जब जिला प्रशासन द्वारा नहीं दिलवाई गई तो डेढ़ दर्जन से अधिक बुजुर्ग किसान गन्ना संस्थान में भूख हड़ताल पर बैठ गए. पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे किसानों की जब हालत बिगड़ने लगी तो जिला प्रशासन हरकत में आया और उसके बाद न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया. जिला प्रशासन ने भूमाफियाओं के चंगुल से जमीन मुफ्त करवाने की बात कही है .

पहले भी इन्ही किसानों ने भूमाफियाओं के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था और धरने पर बैठे थे. इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और भूमाफियाओं के चंगुल से 400 बीघा जमीन को कब्जा मुफ्त करवा दिया, लेकिन 22 बीघा सरकारी सीलिंग की भूमाफियाओं द्वारा बेची गयी जमीन के खिलाफ जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से बसारी गांव के बुजुर्ग किसान धरने पर बैठ गए जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गयी. आनन-फानन में डीएम ने एडीएम को मौके पर भेजा और एडीएम ने भूमाफियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि 10 दिन में इन्हें न्याय दिलवाया जाएगा.

'सभी के साथ न्याय किया जाएगा'
अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि गांव बसारी में जो लोग हड़ताल पर बैठे हैं, सभी के साथ न्याय किया जाएगा. हम भरोसा दिलाते है कि लोगों के साथ न्याय होगा. भूमाफियों के खिलाफ बुजुर्गों के साथ धरने पर बैठे हरिनंदन सिंह गौतम ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार लगातार भूमाफियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और कार्रवाई हो भी रही है. जिला प्रशासन को ईमानदारी से काम करना होगा. जमीन को लेकर उन्होंने कहा कि 2007 से अबतक कोई निस्तारण नहीं हुआ है. 

बुजुर्ग किसानों का कहना है कि सिर्फ प्रशासन आश्वासन ही देता है जिसकी वजह से लोगों को मजबूर होकर भूख हड़ताल पर बैठना पड़ता है. बुजुर्गों की भूख हड़ताल की वजह से लोगो की हालत बिगड़ने पर दो लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. वहीं धरने पर बैठे लोगों को एडीएम ने जलपान करवाकर धरना समाप्त करवा दिया है.

यह भी पढ़ें:-

PM मोदी बोले- कभी लचर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता था यूपी, अब तेजी से कर रहा तरक्की

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
Embed widget