एक्सप्लोरर

Banda News: चोरी के आरोप में पुलिस ने नाबालिग लड़के को किया प्रताड़ित! 2 कांस्टेबल सस्पेंड, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

UP: बांदा में चोरी का जुर्म कबूल न करने पर 2 सिपाहियों ने एक नाबालिग को बुरी तरह पीटा, जिससे बच्चे का हाथ टूट गया. वहीं सिपाहियों ने बच्चे के हाथ पर प्लास्टर कराकर यह बात किसी को भी बताने से मना किया.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) में एक 13 साल के लड़के को प्रताड़ित करने के आरोप में दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही एक पुलिस चौकी प्रभारी (Banda Police) को लाइन हाजिर कर दिया गया है. बांदा के गणेशनपुरवा निवासी राम कृपाल केवट ने एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है कि आठ जनवरी को देशी शराब की दुकान और किराना की दुकान में चोरी होने पर उनके भतीजे को गुढ़ा कला चौकी के पुलिसकर्मी उठाकर ले गए.

राम कृपाल केवट ने अपनी शिकायत में कहा कि पुलिस ने लड़के की पिटाई की, जिससे उसका हाथ में फ्रैक्चर हो गया. वहीं जब पीड़ित का परिवार चौकी पहुंचा और उसके बारे में पूछा तो पुलिसकर्मियों ने उसके एक हाथ में प्लास्टर लगाकर परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने एसडीएम नरैनी से संपर्क किया. एसडीएम की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने गुढ़ा चौकी प्रभारी अजीत प्रताप सिंह को लाइन हाजिर करने के साथ ही चौकी के दो कांस्टेबल हेमंत कुमार व आशीष कुमार को निलंबित कर दिया है.

क्या है पूरा मामला
बच्चे के परिजनों के मुताबिक, पुलिस कर्मियों ने नाबालिग बच्चे को एक शराब के दुकान में हुई चोरी में शामिल होने का जुर्म कुबूल करने के लिए कहा. वहीं जब बच्चे ने जुर्म कबूल नहीं किया तो उसके साथ बुरी तरह मारपीट की. पुलिस कर्मियों ने बच्चे से कहा कि चोरी कुबूल कर लो, जो नाम बता रहे हैं उसकी पहचान कर लो तो छोड़ तुम्हें छोड़ देंगे. बच्चे के जुर्म कुबूल न करने पर उसे इतना पीटा कि उसका हाथ टूट गया.

ये भी पढ़ें-

Nepal Plane Crash: गाजीपुर DM ने नेपाल हादसे में मृतकों के परिजनों से की बात, कहा- 'दूतावास के संपर्क में हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
'गजब मसखरे हैं महाराज आप...', अखिलेश के इस दावे पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'गजब मसखरे हैं महाराज आप...', अखिलेश के इस दावे पर बोले ओम प्रकाश राजभर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget