एक्सप्लोरर

Banda News: बांदा में युवती से छेड़खानी करना पड़ा महंगा, आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अब होगा जिला बदर

UP News: पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले में अभियुक्त के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसा करने से महिलाओं में सुरक्षा का भाव प्रबल होगा.

Banda Crime News: यूपी के बांदा (Banda) में एक युवती से छेड़खानी करना युवक को महंगा पड़ गया. पुलिस (Banda Police) ने मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी की संपत्ति चिन्हित कर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे ढहा दिया है. दो दिन पहले पिता के साथ बाइक पर पीछे बैठी युवती से आरोपी युवक ने पिता के सामने ही छेड़खानी की थी जिसको लेकर पिता ने थाने पर तहरीर दी थी. छेड़खानी का वीडियो भी पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था जिसके आधार पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

मामला नरैनी थाना क्षेत्र के नरैनी-कालिंजर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप का है जहां बीती 27 जनवरी को एक व्यक्ति अपनी बेटी को बाइक पर बैठा कर पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाने आया था. तभी कालिंजर थाना क्षेत्र के गुड़ा कला गांव के रहने वाले संदीप दीक्षित नाम के युवक ने पिता के साथ बाइक पर बैठी युवती से  छेड़खानी की थी. यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी. जिसके बाद युवती के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी. जिसके बाद एंटी रोमियो द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया  है. आज इस मामले में पुलिस ने एक और कड़ी कार्रवाई करते हुए गुड़ा कला गांव में अभियुक्त की संपत्ति को चिन्हित कर उसके अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया.

अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है- पुलिस अधीक्षक
इस मामले में बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक मिशन शक्ति के तहत बांदा पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गए एक व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठी उसकी बेटी से संदीप दीक्षित नाम के व्यक्ति ने छेड़खानी की थी. ये पूरी घटना पेट्रोल पंप पर  लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था. जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा युवक के विरुद्ध मुकदमा लिखवा कर उसे जेल भेज दिया गया है.

UP Politics: सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 'MY' समीकरण पर जोर, जानिए- किस वर्ग से कितने बने सदस्य

अभिनंदन ने बताया कि आज उसी क्रम में आरोपी की संपत्ति को चिन्हित करके अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है. आगे भी इस मामले में अभियुक्त के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसा करने से महिलाओं में सुरक्षा का भाव प्रबल होगा और ऐसे व्यक्ति जो महिला संबंधी अपराध कारित करते हैं उनमें कानून का भय व्याप्त होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget