एक्सप्लोरर

Banda News: भाई से संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद, सो रहे क्लर्क की गला रेतकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

Banda Police: जब सुबह मृतक की पत्नी जगी तो उसने पड़ोसियों की मदद से दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खुलवाया और पति के कमरे में पहुंची तो वहां रामू का खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गई.

Banda News: यूपी के बांदा (Banda) में इंटर कॉलेज में लिपिक (क्लर्क) पद पर तैनात व्यक्ति की गला रेतकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिस समय लिपिक की हत्या हुई वह अपने घर पर सो रहा था, इसी दौरान पूरी वारदात को अंजाम दिया गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले में बांदा के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मृतक का अपने भाई से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

दरअसल, यह पूरा मामला अतर्रा कस्बे के नरैनी रोड का है, जहां रामू चौरिहा नाम के एक 45 साल के व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. मृतक अतर्रा कस्बे के हिंदू इंटर कॉलेज में लिपिक पद पर तैनात था. मृतक की बेटी माही का कहना है कि मृतक सोमवार देर रात घर पहुंचा था जिसके बाद उसका उसकी पत्नी से विवाद हो गया था. पत्नी ने उसे कमरे से बाहर कर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था जिसके बाद देर रात किसी ने जिस कमरे में उसकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे और उस कमरे में बाहर से ताला लगा दिया था. 

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
जब सुबह मृतक की पत्नी जगी तो उसने पड़ोसियों की मदद से दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खुलवाया और जब पति के कमरे में पहुंची तो वहां रामू का खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गई. हत्यारे घटना को अंजाम देने के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी निकाल कर अपने साथ ले गए हैं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस मामले की कर रही जांच
बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि हमें यह सूचना मिली थी कि अतर्रा कस्बे के रहने वाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति रामू चौरिहा की उसी के घर में हत्या कर दी गई है .सूचना के बाद तत्काल फील्ड यूनिट ऑफ डॉग स्क्वायड के साथ हम लोग मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जो बात सामने आई है उसके अनुसार मृतक का अपने भाई से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था जिससे दोनों के बीच तनाव बना हुआ था इसके साथ ही मृतक रामू कल देर रात तक दो व्यक्तियों के साथ शराब पीता रहा है जिन्हें संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है .मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें:-

Atiq Ahmed Murder: अतीक अहमद की हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, दी ये सख्त चेतावनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget