एक्सप्लोरर

Varanasi News: बनारस के इस कुंड में नहाने से होती है संतान की प्राप्ति, लाखों की संख्या में पहुंचते है लोग

UP News: काशी में अस्सी-भदैनी स्थित लोलार्क कुंड को सूर्य कुंड भी कहा जाता है. यहां का जल शक्तिशाली माना जाता है. 9 सितंबर को इस तारीख पर लाखों श्रद्धालु आने की उम्मीद है.

Varanasi News: धर्म नगरी काशी में ऐसे अनेक प्राचीन मंदिर और धार्मिक स्थल हैं, जिनकी मान्यताएं पुराणों-शास्त्रों में भी वर्णित है. इसी क्रम में वाराणसी के अस्सी - भदैनी स्थित क्षेत्र में लोलार्क कुंड है जहां पर भादो के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्नान करने से व्यक्ति की वह सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. जिसके लिए वह संकल्पित है. इस दिन यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं. 9 सितंबर को इस वर्ष यह तिथि निर्धारित है, जहां भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

भादो के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को काशी के इस लोलार्क कुंड में स्नान के लिए लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस कुंड को सूर्य कुंड भी कहा जाता है. काशी के धर्माचार्य बताते हैं कि सबसे पहले सूर्य की किरण इस कुंड में पड़ती है, जिसकी वजह से यहां का जल काफी शक्तिशाली होता है. गंगा घाट किनारे पवित्र तिथि में इस कुंड में स्नान का विशेष महत्व है. किसी भी रोग, बाधा, कष्ट से मुक्ति के साथ-साथ सभी सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए निर्धारित तिथि में श्रद्धालु स्नान करते हैं.

पुलिस प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विशेष तौर पर दंपति यहां पर संतान प्राप्ति के लिए देर रात से ही कतार में लगकर सूर्योदय के ठीक बाद कुंड में स्नान के लिए पहुंचते हैं. मान्यता है कि यहां पर स्नान करके और अपने शरीर पर पहने हुए वस्त्र को इस स्थल पर छोड़ने के बाद दंपति को संतान की प्राप्ति होती है. यहां पर फल , तिल और अनेक प्रकार की पूजन सामग्री को दान करने का भी विशेष महत्व है. वहीं वाराणसी पुलिस प्रशासन और स्थानीय जिला प्रशासन ने सुरक्षा, बैरिकेडिंग से लेकर रूट डायवर्जन की पूरी व्यवस्था पहले ही तय कर दी है. ऐसे में देखना होगा कि इस बार लोलार्क कुंड में कितने श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं.

भीड़ को देखते हुए जुगाड़ को तलाशते नज़र आ रहें लोग
हर वर्ष यहां पर भादो के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुंड में स्नान के लिए पहुंचते हैं. न सिर्फ काशी और आसपास के जनपद से बल्कि इस बार तो दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचते नजर आ रहे हैं और सबसे दिलचस्प बात है कि काशी के स्थानीय लोगों से संपर्क करके इस बात के लिए भी कहते नजर आ रहे हैं की भीड़ से बचने के लिए अगर कोई जुगाड़ अथवा व्यवस्था हो तो उसके बारे में भी बताया जाए, जिससे आसानी से कुंड में स्नान हो जाए. 

ये भी पढ़ें: Namo Bharat : मेरठ साउथ स्टेशन पर लोगों ने किया जोरदार हंगामा, एक घंटे देरी से पहुंची थी रैपिड रेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget