एक्सप्लोरर

Ballia Accident: बलिया में दर्दनाक हादसा, सवारियों से भरे टेंपो में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 4 की मौत

Ballia Road Accident: यूपी के बलिया में एक अज्ञात वाहन ने सवारियों से भरे टेंपो का टक्कर मार दी, जिसके बाद टेंपो पलट गया. इस हादसे में चार की मौत हो गई.

Ballia Road Accident: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिसके बाद टेंपो पलट गया. जिस वक्त ये हादसा हुआ, उसमें कई सवारियां भी बैठी हुई थीं. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

पुलिस ने बताया कि घटना गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव की है. पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना के समय चिलकहर गांव के पास एक टेंपो खड़ा था. इस टेंपो में बारह लोग उस वक्त सवार थे तभी एक अज्ञात वाहन ने इसको जोरदार टक्कर मार दी, और ये पलट गया. घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. इनमें से चार लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके अलावा घायलों में से चार लोगों की हालत गंभीर थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. 

शादी में आए थे काम करने

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टेंपो में सवार सभी लोग मऊ जिले के रहने वाले थे और रसोइये का काम करने आए हुए थे. एक गांव में शादी समारोह में अपना काम पूरा करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस उनके बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है. वहीं ये जानने की भी कोशिश की जा रही है कि आखिर ये टक्कर किस वाहन से हुई, पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. 

India vs England Match: टीम इंडिया की जीत से गदगद हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- 'विजय अभियान अविराम जारी रहे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget