एक्सप्लोरर

Ballia News: 'सनातन गौतम बुद्ध के मुख से निकला हुआ शब्द', बोले स्वामी प्रसाद मौर्य, जिन्ना को बताया बेकसूर

UP News: सपा नेता स्वामी प्रसाद का बलिया के अमहर ग्रामसभा में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. उन्होंने बौद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए सनातन धर्म और जिन्ना पर बड़ी बात कही.

UP Politics: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सनातन धर्म पर एक बार फिर विवादित बयान दे डाला. उन्होंने दावा किया कि सनातन धर्म गौतम बुद्ध के मुख से निकला हुआ शब्द है. विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले सपा नेता रविवार को बलिया पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि सनातन का ढोल पीटने वाले सनातन विरोधी हैं. उनको सनातन का अर्थ पता नहीं है. उनके सनातन और वास्तविक सनातन में अंतर है. उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध शिष्यों को संदेश देते थे और कहते थे कि मेरे मुख से निकला शब्द सनातन है. उन्होंने कहा कि सच का सनातन आदिकाल से था और आगे भी रहेगा.

सनातन धर्म पर फिर क्या बोले स्वामी प्रसाद मौर्य?

उन्होंने कहा कि सनातन सूर्य, हवा, पानी और अग्नि देने में जाति-धर्म का भेदभाव नहीं करता. हवा ऑक्सीजन के लिए, नदी जल के लिए, सूर्य प्रकाश देने के लिए है. ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य शुद्र और मुस्लिम का भेदभाव नहीं करना ही सनातन है. सपा महासचिव ने उदाहरण देते हुए कहा कि मां की कोख से जन्म लेना सनातन है. लेकिन सनातन का ढोल पीटने वाले मुख से ब्राह्मण, बाजुओं से क्षत्रिय, जांघ से वैश्य और पैरों से शुद्र पैदा कर देते हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिन्ना की वकालत करते हुए बड़ा बयान दिया.

'जिन्ना नहीं थे भारत-पाकिस्तान बंटवारे के जिम्मेदार'

सपा नेता ने कहा कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान बंटवारे के जिम्मेदार जिन्ना नहीं थे. उन्होंने बताया कि हिन्दू महासभा ने बंटवारे के लिए परिस्थिति पैदा कर दी थी. एक देश का बंटवारा मजबूरी में करना पड़ा. स्वामी प्रसाद अमहर ग्रामसभा में आयोजित बौद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. विधानसभा चुनावों के बाद बीजेपी को तीन राज्यों में मिली जीत को सपा नेता ने मोदी का करिश्मा नहीं माना. उन्होंने ईवीएम का कमाल बताते हुए लोकतंत्र के लिए खतरे की आशंका जताई. उन्होंने बताया कि लोकतंत्र बचाने के लिए विपक्षी पार्टियां लामबंद हो रही है.

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मुसलमानों को क्यों सता रहा डर? सरकार से मांगी सुरक्षा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget