एक्सप्लोरर

Ballia News: विधायक सुरेंद्र सिंह का आपत्तिजनक बयान, छंटे हुए अधिकारियों को यहां सुधारने के लिए भेजा जाता है

Ballia News: धरने पर बैठे शिक्षकों के संबोधित करते हुए बेरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, कि जैसे मैंने एक डीएम को सही किया था, उसी तरह मैं सभी अधिकारियों को ठीक कर दूंगा.

Ballia MLA Surendra Singh:  यूपी के बलिया में पिछले 4 दिनों से चल रहे प्राथमिक शिक्षकों का धरना आज बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह और यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की धरना स्थल पर उपस्थिति में बेसिक शिक्षा मंत्री से फोन पर बात करने के बाद खत्म हो गया. मंत्री ने मोबाइल फ़ोन पर शिक्षकों द्वारा आरोपी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और डीसी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने के आश्वासन दिया. जिसके बाद धरना समाप्त तो हो गया, लेकिन इस दौरान बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की मौजूदगी में ही शिक्षकों के धरना को संबोधित करते हुए मर्यादा की सारी हदें पार कर बीएसए और डीसी को चोट्टा, दरिद्र और बेईमान अधिकारी तक कह डाला.

बीएसए के लिए अपशब्द बोले

बीएसए औऱ डीसी के खिलाफ धरने पर बैठे शिक्षकों को संबोधित करते हुए बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह ने यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के साथ बीएसए कार्यालय पर धरना दे रहे शिक्षकों के बीच धरना खत्म कराने पहुंचे. इस दौरान शिक्षकों के हुजूम को माइक पर संबोधित करते हुए विधायक ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दी. उन्होंने बीएसए शिवनारायण सिंह और डीसी नुरुल होदा को जम कर अपशब्द कहे. बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस दौरान धरने पर बैठे शिक्षकों को संबोधित करते हुए एक बार फिर विवादित और अमर्यादित भाषा बोलते हुए बीएसए को चोट्टा और दरिद्र अधिकारी बताते हुए शिक्षकों से कहा कि, यह बीएसए यदि नहीं सुधरता है तो इसको बलिया की भाषा में वैसे ही सुधारिए जैसे मैंने जिलाधिकारी के सामने डीआईओएस का स्वागत ( पिटाई ) किया था.

बिगड़ैल अधिकारियों को यहां सुधारने के लिए भेजा जाता 

यही नहीं बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वैसे तो बलिया में छांटे हुए अधिकारी यहां सुधारने के लिए भेजे जाते हैं, तो अब यहां नहीं सुधारा जाएगा तो कहां सुधारा जाएगा. ऐसे दरिद्र अधिकारियों का इमान नहीं होता है, चाहे कोई होदा हो या कोई और होदा की भी शिकायते मिल रही हैं. विधायक सुरेंद्र सिंह ने वह मौजूद मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की तरफ इशारा करते हुए कहा कि, मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल जी आप प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के सबसे चहेते हैं केवल आप मेरे साथ रहिये मैं पूरे प्रदेश के बिगड़ैल अधिकारियों को सुधार दूंगा.

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: मुकेश सहनी बोले- यूपी में 165 सीटों पर चुनाव लड़ेगी 'VIP', बीजेपी को लेकर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget