एक्सप्लोरर

Ballia News: बलिया में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक छात्र नेता की मौत, एक घायल, 9 के खिलाफ केस दर्ज

Ballia Crime News: एससी कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र हेमंत यादव अपने साथी आलोक यादव के साथ एग्जाम देकर लौट रहा था. तभी दूसरे कॉलेज के छात्र नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया.

Ballia Student Death: यूपी के बलिया में एससी कॉलेज और टीडी कॉलेज के दो छात्र नेताओं के गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई. जिसमें एक छात्र नेता की बैट से चोट लगने की वजह से मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद मृतक छात्र के परिजन, सपा जिलाध्यक्ष के साथ अस्पताल पहुंचे और वहां पर जमकर हंगामा किया. 

घटना की सूचना मिलते ही एसपी पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने नाराज परिजनों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया और आरोपी छात्रों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. तब कहीं जाकर ये मामला शांत हो सका. पुलिस ने मृतक छात्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  

छात्रनेता की बैट से पीट-पीटकर हत्या

खबर के मुताबिक बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के सतीश चंद्र कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र हेमंत यादव अपने साथी आलोक यादव के साथ एग्जाम देकर लौट रहा था. तभी टीडी कॉलेज के छात्र नेताओं के साथ उसका विवाद हो गया और फिर दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस बीच हेमंत यादव पर क्रिकेट खेलने बैट से हमला किया गया, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया वहीं एक और छात्र को भी चोटे आईं हैं. जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां हेमंत यादव की मौत हो गई. 

हेमंत छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ने की तैयारी कर रहा था. छात्र की मौत के बाद कोहराम मच गया. मृतक छात्र के परिजन सपा जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव के साथ अस्पताल पहुंच गए, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. हंगामें की खबर मिलते ही एसपी राजकरण नैय्यर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और किसी तरह लोगों को शांत कराया. एसपी ने आरोपियों कि खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका. 

9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर इस मामले में 9 के खिलाफ सदर कोतवाली में सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में तीन टीमों और सीओ सिटी के नेतृत्व में एक टीम गठन करने के साथ ही एसओजी टीम को भी लगाया गया है. वहीं इस घटना के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए एसपी ने जापलिंगंज चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: BJP सांसद वरुण गांधी ने शेयर किया सारस और आरिफ का वीडियो, फिर रखी ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी
कन्नौज में कांवड़ियों का प्रदर्शन, पुलिस पर पिटाई का आरोप
कन्नौज में कांवड़ियों का प्रदर्शन, पुलिस पर पिटाई का आरोप
सपा का चुनावी Mode एक्टिव, वाराणसी की 6 सीटों में PDA जनपंचायत
सपा का चुनावी Mode एक्टिव, वाराणसी की 6 सीटों में PDA जनपंचायत
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget