एक्सप्लोरर

UP: नोटिस के बावजूद नरम नहीं पड़े बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के तेवर, अब दिया ये बयान

बीजेपी विधायक ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पोस्ट कर अपने कदम का सार्वजनिक रूप से इजहार कर दिया है.

बलिया: यूपी के बलिया के रेवती इलाके में पिछले हफ्ते हुए गोलीकांड में आरोपी पक्ष के साथ खड़े बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के तेवर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नोटिस जारी करने के बाद भी नरम नहीं पड़ रहे हैं. सिंह ने पिछले गुरुवार को रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर ग्राम में बीजेपी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कथित रूप से चलाई गई गोली का शिकार बने जय प्रकाश पाल गामा को अपराधी करार देते हुए कहा है कि एक सैनिक के हाथों अपराधी की मौत हुई है.

विधायक ने बयान देकर हत्या को ही सही ठहरा दिया

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी के बैरिया क्षेत्र के विधायक सिंह आज मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में ना सिर्फ खुलकर सामने आ गए है, बल्कि उन्होंने ''एक सैनिक के हाथों अपराधी की मौत'' होने का बयान देकर हत्या को ही सही ठहरा दिया. उन्होंने कहा, ''जय प्रकाश पाल गामा अपराधी था. उसके विरुद्ध ट्रेन डकैती समेत विभिन्न अपराधों के चार मामले दर्ज थे. गामा ने अपने गांव के त्रिलोकी नाथ तिवारी की भूमि पर जबर्दस्ती कब्जा कर लिया था और प्रतिरोध करने पर त्रिलोकी नाथ तिवारी पर जान लेने की नीयत से हमला किया था.''

बीजेपी विधायक ने इसके साथ ही कहा कि एक सैनिक के हाथों अपराधी की मौत हुई है. उन्होंने दावा किया कि पार्टी उनके साथ है. यह पूछे जाने पर कि जब पार्टी नेतृत्व कदम को सही ठहरा रहा है तो फिर नोटिस जारी क्यों किया, सिंह ने कहा कि यह परम्परा है. उन्होंने कहा कि धीरेंद्र प्रताप सिंह से गलती हुई है, लेकिन वह अपराधी नहीं है.

सुरेंद्र सिंह शुरू से ही आरोपी के पक्ष में खुलकर आ गए थे

बीजेपी विधायक ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पोस्ट कर अपने कदम का सार्वजनिक रूप से इजहार कर दिया है. उन्होंने लिखा है, ''विपत्ति काल में अपने सहयोगी, संबंधी, भाई और कार्यकर्ताओं को छोड़ना महापाप होता है. इसलिए हमने अपने धर्म का निर्वहन किया है और करता रहूंगा, चाहे इसके लिए मुझे किसी भी कठिनाई का सामना करना पड़े, वह मुझे सहर्ष स्वीकार होगा.''

गौरतलब है कि पिछले गुरुवार को जिले के रेवती इलाके में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के दौरान विवाद के बाद बीजेपी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने गोली चलाई थी जिसकी चपेट में आने से जयप्रकाश पाल नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी. धीरेंद्र को पिछले रविवार को लखनऊ में गिरफ्तार किया गया था. बैरिया क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह शुरू से ही आरोपी के पक्ष में खुलकर आ गए थे.

यह भी पढ़ें-

प्रयागराज: सीएम योगी को ओवैसी की चुनौती पर सिद्धार्थ नाथ सिंह का जवाब, 'भाई पर कब कार्रवाई करेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget