एक्सप्लोरर

Mayawati On Bijnor Case: बिजनौर की घटना पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने जताई नराजगी, कहा- चुनाव आयोग ले संज्ञान

UP News: बिजनौर के मुखत्यारपुर गांव में सोमवार को मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बसपा सुप्रीमों मायावती ने घटना पर नाराजगी जताई है.

Bijnor Crime News: उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के मुखत्यारपुर गांव में दलित परिवारों से मारपीट के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिजनौर की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है. मायावती ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'जिला बिजनौर में नजीबाबाद के मुखत्यारपुर गांव में सामंती तत्वों द्वारा दलित परिवारों पर प्राणघातक हमले में अनेक लोगों के घायल होने की घटना गंभीर व अति-दुःखद. सरकार एससी/एसटी एक्ट के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि चुनावी माहौल न बिगड़े. चुनाव आयोग भी इसका संज्ञान ले.'

जानकारी के मुताबिक, मुखत्यारपुर गांव में सोमवार को मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. शहर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी ने बताया कि सोमवार को मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी. जिसमें दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हो गए. पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया.

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 
उन्होंने आगे कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नजीबाबाद थाने में आईपीसी की धारा 307 (हत्या के प्रयास) और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने एक नामजद आरोपी योगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. संबंधित मामले की जांच के लिए क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद को निर्देश दिए गए हैं. अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आगे जांच जारी है.

ये भी पढें: Kangana Ranaut VS Supriya Shrinate: कंगना रनौत के मामले में NCW एक्टिव तो नेहा सिंह राठौर ने पूछे 7 सवाल, कहा- मुझे जवाब चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC चुनाव: OBC पार्टी का बड़ा दावा, कहा- राजीव यादव भारी मतों से जीतेंगे
UP MLC चुनाव: OBC पार्टी का बड़ा दावा, कहा- राजीव यादव भारी मतों से जीतेंगे
'माफियाओं को...', अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर राज्यसभा MP डॉ. संगीता बलवंत
'माफियाओं को...', अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर राज्यसभा MP डॉ. संगीता बलवंत
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें...
कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें...

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget