एक्सप्लोरर

बहराइच में नहीं थम रहा भेड़ियों का आतंक, मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई, इतने लोग घायल

Bahraich Wolf Attack: पिछले चार दिनों में भेड़िये दो और लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं. इनमें एक महिला और एक बच्चा शामिल है. जिसके बाद भेड़िये के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है.

Wolf Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले डेढ़ महीने में भेड़ियों नौ लोगों को अपना शिकार बना डाला है जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. यहां के 30 गाँवों में भेड़ियों के आतंक है जिसके चलते ग्रामीण दहशत के माहौल में जीने के मजबूर हैं. दिनभर महिलाएं घरों में अपने बच्चों को लेकर दुबकी रहती है और रात को पुरूष पहरा देने को मजबूर हैं. 

पिछले चार दिनों में इन इलाक़ों में भेड़िये दो और लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं. इनमें एक महिला और एक बच्चा शामिल है. जिसके बाद भेड़िये के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है. जबकि 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में भी महिला, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं. इस इलाके में डर का ऐसा माहौल है कि कई परिवारों ने तो अपने बच्चों को भी रिश्तेदारों के घर भेज दिया है. 

थम नहीं रहा भेड़ियों का आतंक
भेड़ियों के हमले की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग की कई टीमें इलाके में काम कर रही है लेकिन अब तक उनके हाथ पूरी सफलता नहीं लग पाई है. इन गोंडा में जगह-जगह पिंजरे लगाए गए हैं ताकि भेड़ियों को पकड़ा जा सके. यही नहीं ड्रोन कैमरों के जरिए भी भेड़ियों की तलाश की जा रही है. पिछले दिनों एक वीडियो में छह भेड़ियों को झुंड भी दिखाई दिया था. इनमें से तीन को वन विभाग ने पकड़ लिया और इन्हें लखनऊ चिड़ियाघर में रखा गया है. 

लेकिन अब भी कई आदमखोर भेड़िये इलाके में घूम रहे हैं और वो ज्यादा आक्रामक हो गए हैं. इस मामले पर प्रधान वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि इलाके में वन विभाग की 12 टीमें 'ऑपरेशन भेड़िया' के तहत लगाई गई है. वन विभाग का कहना है कि बरसात के दिनों में जंगलों में पानी भरने की वजह से अक्सर जानवर बाहर की ओर आ जाते हैं. वहीं इस मामले पर योगी सरकार भी गंभीर हो गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस सिलसिले में वन विभाग से रिपोर्ट तलब की है और प्रभावित इलाके में तत्काल लोगों की मदद के निर्देश दिए हैं.  

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान, मायावती की मुश्किलें बढ़ना तय!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget