एक्सप्लोरर

यूपी: बहराइच पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की बहराइच पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने तीन ठगों को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. ठगी के लिए ये शातिर साधारण लोगों के खातों का इस्तेमाल करते थे.

बहराइच, एजेंसी. दिल्ली और देहरादून में बैठकर उत्तर प्रदेश के बहराइच से लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने तीन हाइटेक ठगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने रविवार को बताया कि पश्चिमी दिल्ली में नांगलोई की शिव विहार कॉलोनी से तीनों ठगों को पुलिस पकड़ कर शनिवार को बहराइच लाई है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गये तीनों आरोपी शशि जोशी, कमलेश गुप्ता और सुमित कुमार शर्मा कर्ज देने, बीमा के अलावा अन्य कई तरह सूचना के साथ टाटा अथवा मिलते जुलते मशहूर व्यवसायिक नामों की फर्जी वेबसाइट बनाकर अखबारों में मोबाइल नंबर सहित विज्ञापन देते थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके बाद ये लोग प्रति खाता 9 हजार रुपये देने का लालच देकर साधारण लोगों के खाते किराए पर लेते थे. इन खातों के एटीएम और पासवर्ड ले लिए जाते थे. इन बैंक खातों में ये अपने मोबाइल नंबर अपडेट कर अपने शिकार को ऋण देने और बीमा करने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस, कमीशन और मार्जिन मनी जमा कराके ठगी करते थे. बाद में ये खाते या तो बंद हो जाते थे या फिर ठगी गिरोह के संचालक खातों से अपने नंबर हटा लेते थे.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह से जुड़ा एक मामला पिछले दिनों बहराइच के रूपईडीहा थाने में संतोष कुमार नाम के व्यक्ति ने दर्ज कराया था. प्राथमिकी में कहा गया कि टाटा कैपिटल नाम की कंपनी का कर्ज देने का विज्ञापन अखबार में देखकर कंपनी से संपर्क किया. कंपनी ने उन्हें 25 लाख रुपये का कर्ज देने का वादा कर उनसे 4.80 लाख रुपये वसूल लिए. मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद ठगों ने संतोष कुमार से फिर संपर्क साधा. ठगों ने संतोष को बताया कि उनके कर्ज की अर्जी खारिज हो गई है और इस कारण संतोष को सवा लाख रुपये ब्याज और उनकी 4.80 लाख मूल रकम सहित 6 लाख रुपये से कुछ अधिक वापस मिलने हैं. मगर इसके लिए संतोष को 22,730 रुपये की फीस और जमा करानी होगी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने ठगों पर निगरानी शुरू की. संतोष लगातार पुलिस के संपर्क में रहते हुए ठगों की गतिविधियों से साइबर सेल को अपडेट कर रहे थे. उन्होंने बताया कि सर्विलांस के जरिए अपराधियों को खोजते हुए पुलिस कुछ खाता धारकों के पास देहरादून पहुंची और वहां से सटीक लोकेशन लेकर नई दिल्ली के नांगलोई इलाके में स्थित आरोपियों के दफ्तर पहुंच गयी. दफ्तर में पुलिस को तीनों आरोपी नए शिकार को फंसाने के लिए फोन और इंटरनेट पर जाल बिछाते मिल गए

यूपी: बहराइच पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

पुलिस को ठगों के कब्जे से फर्जी कंपनियों टाटा कैपिटल और स्मार्ट एंड टेक्नोलॉजी सर्विसेज प्राइवेट से सम्बन्धित पोस्टर, मुहर, 12 विभिन्न कम्पनियों के सिम, पांच मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, 13 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड और बड़ी संख्या में पहचान-पत्र बरामद हुए. तीनों ठगों से साइबर सेल, रूपईडीहा पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के अधिकारियों ने पूछताछ कर दर्ज मामले के अलावा अन्य मामलों की भी जानकारी ली है. मिली जानकारी को संबंधित जिलों और प्रदेशों को भेजा जा रहा है. तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: रामपुर में पुलिस ने फर्जी दारोगा को किया गिरफ्तार, व्यापारियों को बनाता था शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget