एक्सप्लोरर

UP Crime News:लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने किया धारदार हथियार से हमला, 9 के खिलाफ FIR

लड़कियों और उनके साथ आए एक लड़की के भाई ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया.पुलिस ने नौ युवकों को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है.

उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र में तीन दलित युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला करके एक लड़की सहित पांच लोगों को घायल कर दिया. पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) पवित्र मोहन त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि नानपारा कोतवाली क्षेत्र के मोतीसिंह पुरवा गांव के निवासी दलित समुदाय के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि रविवार शाम उसके परिवार की तीन लड़कियां बोधवा चौराहे पर कुछ सामान खरीदने गयी थीं तथा बाजार में मांस की दुकान चलाने वाले सलमान और असलम ने लड़कियों से छेड़छाड़ की.

उन्होंने बताया कि लड़कियों और उनके साथ आए एक लड़की के भाई ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया.

त्रिपाठी ने बताया कि लड़कियों को बचाने के लिये उनके परिवार तथा गांव के अन्य लोग पहुंचे तो हमलावर अपनी दुकान से मांस काटने वाली छुरियां तथा धारदार हथियार ले आए और हमला कर दिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ओपी राजभर के विधायक ने सुनाई खरी-खरी, कहा- नहीं सतर्क हुए तो...

बहराइच जिला अस्पताल रेफर
उन्होंने बताया कि इस घटना में एक लड़की और चार युवक घायल हो गये जिन्हें स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है तथा एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नौ युवकों को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है.

उन्होंने बताया कि छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा तफ्तीश में नौ नामजद अभियुक्तों के अलावा तीन और हमलावरों की पहचान की गयी है.

त्रिपाठी ने बताया कि अन्य आरोपी भी जल्द ही गिरफ्तार किये जाएंगे.

उन्होंने बताया कि दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण घटना की संवेदनशीलता के मद्देनजर इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget