एक्सप्लोरर

बहराइच: आदमखोर भेड़िये के आतंक से ग्रामीण परेशान, 5 मासूम बच्चों को अब तक बना चुका है शिकार

UP News: बहराइच के महसी इलाके में इस जानवर ने अब तक 5 मासूम बच्चों को अपना शिकार बना लिया है. ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. विधायक सुरेश्वर सिंह ग्रामीणों के साथ गांव में पहरा दे रहे हैं.

Bahraich News: यूपी के बहराइच के महसी इलाके में पिछले डेढ़ माह से आदमखोर जानवर का आतंक जारी है. इस रहस्यमयी जानवर ने अब तक 5 मासूम बच्चों को अपना निवाला बना चुका है. हालांकि वन विभाग की टीम ने काफी मेहनत कर 3 भेड़ियों को पकड़ा है. लेकिन इसके बावजूद हमला अभी भी जारी है. लगातार हरदी इलाके के कुछ गांवों में हो रहे रहस्यमयी आदमखोर जानवर के हमले की वजह से जिला प्रशासन ही नहीं जिले का पूरा अमला हैरान एवं परेशान है. महसी विधायक ने पुलिस प्रशासन पर भी शिथिलता बरतने का आरोप लगाया और अति शीघ्र इस मामले की जांच की मांग की.

अब खुद भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह लगातार ग्रामीणों के साथ रातभर जागकर पहरा देते नजर आ रहे हैं. ताकि इस इलाके के मासूम बच्चों को आदमखोर से बचाया जा सके,पिछले डेढ़ माह में 5 मासूम बच्चे इस जानवर का निवाला बन चुके हैं. ग्रामीण शाम होते ही भय के साये में घरों के भीतर दुबकने पर मजबूर हैं. वन विभाग एवं लखनऊ से चिड़िया घर के अधिकारी इस आदमखोर को पकड़ने के लिए सभी जुगत अपना चुके हैं. लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लग पाई है. जिसको लेकर अधिकारी भी हलकान है.

'परिवार बचाना है तो जागते रहिये'
देर रात महसी विधायक सुरेश्वर सिंह इलाके के तमाम ग्रामीणों के साथ रात्रि भ्रमण पर निकले. वहीं इस आदमखोर भेड़िया को अतिशिघ्र पकड़वाने की बात कही,अब देखना ये होगा कि भय के साये में जीवन गुजार रहे ग्रामीणों को कब तक चैन मिल पाता है. इस मौके पर भाजपा विधायक ने सभी से कहा कि परिवार को बचाना है तो जागते रहिये.  बाकी इस जानवर को पकड़ने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जांच सरकार द्वारा हस्तक्षेप कर करवाया जाना चाहिए कि कहीं भेड़िये की आड़ में कोई और तो मासूमों पर हमला नही कर रहा. क्योंकि परसों मिली एक बच्ची के शव के बाद शंका और भी गहरी होने लगी है जिस तरह बच्चो के पैर और हाथ काटकर अलग किया गया है.

ये भी पढ़ें: अलीगढ़: दो गुटों में बीच-बचाव करना ई-रिक्शा चालक को पड़ा महंगा, दबंगों ने गुप्तांग में मार दी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget