एक्सप्लोरर

Operation Bhedia: बहराइच में पकड़ा गया पांचवां आदमखोर भेड़िया, छठे भेड़िये की तलाश जारी

Bahraich Wolf Caught: वन अधिकारी रेणु सिंह ने कहा कि ये बड़ी सफलता है. चार भेड़ियों को पहले पकड़ा जा चुका था. आज पांचवें को भी पकड़ लिया गया है.

Bahraich Wolf Caught: उत्तर प्रदेश के बहराइच में पिछले दो महीनों से आतंक मचाने वाला पांचवां भेड़िया भी पकड़ा गया है. जिसके बाद वन विभाग की टीम ने थोड़ी राहत की सांस ली है. हालांकि अब भी एक भेड़िया हाथ नहीं आ पाया है. छठे भेड़िये की तलाश की जा रही है. जिसकी वजह से यहाँ के लोगों के सिर पर अब भी आदमखोर भेड़िये का खतरा मंडरा रहा है. अब तक वन विभाग ने पांच भेड़िये पकड़ लिए हैं. 

भेड़ियों के आतंक के बीच वन विभाग की टीम लगातार कई दिनों से भेड़ियों की तलाश में जुटी हुई है. कई जगहों पर पिंजरे लगाए गए हैं वहीं पूरे इलाके पर ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही है. सोमवार को भेड़िये ने एक बकरी को अपना शिकार बनाया था, जिसके बाद से वन विभाग की टीम एक्टिव हो गई थी. वन विभाग ने पांचवें भेड़िये को सिसैया चूणामणि हरबक्शपुरवा गांव से उसे पकड़ लिया.  

पांचवां भेड़िया पकड़ा गया 
बहराइच के प्रभागीय वन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 'पांचवा भेड़िया पकड़ा गया है. 5 भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है. एक भेड़िया बचा है और उसको भी हम जल्दी ही पकड़ लेंगे. उन्होंने कहा कि जब हमारा सही टाइम आएगा और उसका खराब टाइम होगा तो हम छठे भेड़िये को भी पकड़ लेंगे. प्रयास तो हम सौ फीसद रोजाना कर रहे हैं. हमारी टीम दिन-रात काम में लगी हुई है.

उन्होंने कहा कि ये पहले ऑपरेशन था कि उसे पकड़ने में ड्रोन की मदद नहीं ली गई. क्योंकि ड्रोन को देखकर वो भाग जाता था. करीब एक या डेढ़ घंटे में इस भेड़िया को पकड़ा गया. इसे बिना ड्रोन की मदद से पकड़ा गया है क्योंकि ड्रोन देखकर भेड़िया भाग जाते थे..अभी एक भेड़िया बचा है उससे भी पकड़ने का प्रयास जारी है. दूसरा भेड़िया भी दिखाई दिया था लेकिन वो बच निकला है. जो भेड़िया पकड़ा गया है वो लंगड़ा नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अभी हमारा ऑपरेशन चल रहा है. हो सकता है दूसरा भी आज ही पकड़ा जाए.   

ऐसे पकड़ में आया आदमखोर
मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह ने पांचवें भेड़िये के पकड़े जाने पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि ये बड़ी सफलता है. चार भेड़ियों को पहले पकड़ा जा चुका था. आज पांचवें को भी पकड़ लिया गया है. अब तक पांच भेड़िए को पकड़ा जा चुका है. यह महत्वपूर्ण है क्योंकि कल हमें जानकारी मिली थी कि इसी भेड़िए ने एक बकरी को पकड़ा था. जिसके बाद हम इसके पैरों के निशान का ट्रेस करते हुए इसकी तलाश की. जिसके बाद हमने सुबह इसे ट्रेक कर पकड़ा.

इस बार हमने भेड़ियों को ट्रैक करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया लेकिन बाद में इसे रोक दिया. क्योंकि भेड़िए काफी होशियार हो गए थे जब भी हमारा ड्रोन इनके पास जाता था ये हरकत में आ जाते थे और भाग जाते थे. इस बार हमने इनके पैरों के निशान के साथ इन्हें ट्रैक किया फिर इसे पकड़ा. एक और भेड़िया बचा है हम कोशिश कर रहे हैं कि उसे भी जल्द पकड़ा जाए. उन्होंने कहा कि इस भेड़िये को किसी चिड़ियाघर में भेजा जाएगा.

अब यूपी में हर घर का दरावाजा खटखटाएगी BJP, पार्टी ने झोंका पूरा जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget