एक्सप्लोरर

Baghpat: सात महीने पहले हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा, ऑडियो से पता चली ये बात तो चौंक गई पुलिस

पुलिस का दावा है कि शहजाद की दूसरी पत्नी परवीन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दो लोगों को दो लाख रुपए में अपने पति की हत्या कराने की सुपारी दी, जिसके बाद दोनों ने शहजाद की हत्या कर दी.

Baghpat Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत में सनसनीखेज शहजाद की हत्या मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने शहजाद की दूसरी पत्नी परवीन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. परवीन की महिला दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों को अदालत में पेश किया गया जहां से तीनों को जिला कारागार भेज दिया गया. पुलिस का दावा है कि शहजाद की दूसरी पत्नी परवीन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दो लोगों को दो लाख रुपए में अपने पति की हत्या कराने की सुपारी दी, जिसके बाद दोनों ने शहजाद की हत्या कर दी. इस घटना में परवीन की महिला दोस्त भी शामिल रही है.

पहली पत्नी से तलाक हो गया था
बड़ौत शहर के रहने वाला शहजाद जमीन की खरीद फरोख्त का काम करता था. उसका निकाह लगभग 27 साल पहले सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव की रहने वाली शमीना के साथ हुआ था. शमीना से बेटा शादाब और शाकिब हैं. 12 साल पहले शहजााद ने बिनौली थाना क्षेत्र के दौझा गांव की रहने वाली परवीन से निकाह कर लिया. शहजाद ने पहली पत्नी शमीना को तलाक दे दिया. उसके बाद शहजाद दूसरी पत्नी परवीन को साथ लेकर बागपत कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव में रहने लगा. 

PM मोदी को चेतावनी देने वाले मौलाना तौकीर रजा का 24 घंटे के भीतर यू-टर्न, जहांगीरपुरी और लाउडस्पीकर पर कही ये बात

ऑडियो से पता चला
तीन सितंबर 2021 को शहजाद की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. परवीन ने शहजाद के परिवार के लोगों को बताया था कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई है, जिसके बाद शहजाद के परिवार के लोगों ने शहजाद के शव का बड़ौत के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था. उसके बाद शहजाद के बेटे शादाब को एक ऑडियो मिला जिसमें शहजाद की हत्या को लेकर बातचीत की गई थी. 

कैसे पता चला
शादाब ने ऑडियो के आधार पर एसपी से शिकायत कर पूरे मामले की जांच की मांग की. जिसके बाद चार मार्च को बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसमें शादाब ने अपनी सौतेली मां परवीन, उसके प्रेमी शहजाद उर्फ सलमान, परवीन की महिला दोस्त अफसाना निवासी लोनी गाजियाबाद और दो अन्य युवकों को आरोपी बनाया. 23 मार्च को कब्र से शहजाद का शव निकाला गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शहजाद के गले की हड्डी और दो पसलियां टूटी मिली थी.

एसपी ने क्या बताया
एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि आरोपी महिला परवीन, उसकी महिला दोस्त अफसाना और शहजाद उर्फ सलमान को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में परवीन ने बताया कि उसके शहजाद उर्फ सलमान से अवैध संबंध थे. जिसका पति शहजाद विरोध करता था. रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने प्रेमी शहजाद उर्फ सलमान, अपनी महिला दोस्त अफसाना, तालिब निवासी खड़खड़ी गांव और शाहवाज निवासी अशोक विहार, लोनी, गाजियाबाद के साथ मिलकर तकिया से मुंह और गला दबाकर पति शहजाद की हत्या की थी. परवीन ने प्लाट बेचकर सुपारी के दो लाख रुपये तालिब और शाहवाज को दिए थे.

Etah Crime News: फेसबुक से लोगों को निशाना बनाता था ये किडनी निकालने वाला गैंग, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget