एक्सप्लोरर

UP News: यूपी पुलिस के दारोगा ने तीन साल में ही छोड़ दी नौकरी, परिवार को समय नहीं दे पाने की वजह से उठाया कदम

Baghpat Daroga News: यूपी पुलिस में दारोगा विनोद कुमार शर्मा ने बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय को अपना त्याग पत्र सौंपा है. एसपी ने बताया कि विनोद कुमार के त्याग पत्र को लखनऊ मुख्यालय भेजा जाएगा.

UP Police: उत्तर प्रदेश में बागपत (Baghpat) में भाग-दौड़ और काम की व्यवस्था से परेशान होकर एक दारोगा ने तीन साल की नौकरी को अलविदा कह दिया. दारोगा ने ऐसा अपने परिवार के लिए किया है. दारोगा का कहना है कि पुलिस की नौकरी में इतनी व्यस्तता है कि वह परिवार को समय ही नहीं दे रहे थे, जिसकी वजह से परेशान हो गए थे. अब वह अपनी पुरानी नौकरी पर ही लौटेंगे. उन्होंने अपना त्याग पत्र बागपत के एसपी को सौंप दिया है.

अलीगढ़ जिले के गोंडा गांव के रहने वाले विनोद कुमार शर्मा को पुलिस की नौकरी अच्छी लगती थी, इसलिए वह तीन साल पहले दारोगा के पद पर भर्ती हुए और उन्हें बागपत में तैनाती मिल गई. वह बागपत के पुराना कस्बा पुलिस चौकी और अग्रवाल मंडी टटीरी पुलिस चौकी के बाद वर्तमान में बालैनी थाना क्षेत्र के ललियाना पुलिस चौकी पर तैनात थे.

बागपत के एसपी ने क्या कहा?

वहीं विनोद कुमार शर्मा काम में व्यस्तता की वजह से अपने परिवार को कतई समय नहीं दे पा रहे थे. ऐसे में उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला लिया और बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है. एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि दारोगा विनोद कुमार शर्मा ने अपना त्याग पत्र दिया है, जिसे लखनऊ मुख्यालय को भेजा जाएगा.

साल 2020 में विनोद कुमार शर्मा बने थे दारोगा

दारोगा विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि वह पहले सैमसंग कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर पद पर कार्यरत थे. उसके बाद साल 2020 में वह पुलिस में दारोगा पद पर भर्ती हुए. लेकिन, दारोगा पद पर काम की इतनी व्यस्तता रहती है कि अपने परिवार को कतई समय नहीं दे पा रहे थे. उन्होंने परिवार के लिए नौकरी छोड़ने का फैसला लेते हुए अपना त्याग पत्र दिया है. उनकी पत्नी अंकिता और दो बच्चे हैं. उनकी पत्नी अंकिता ने भी 9 साल पहले अपनी बैंक की नौकरी से त्याग पत्र दे दिया था. उनके पिता वीरेंद्र प्रसाद शर्मा रोडवेज निगम के अकाउंटेंट पद से रिटायर्ड हैं.

ये भी पढ़ें- Kumar Vishwas: 'लाल किले से देश को संबोधित करने की है मेरी इच्छा', जालौन में राम कथा में बोले कवि कुमार विश्वास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget