एक्सप्लोरर

Baghpat: बासमती चावल से भरा ट्रक लूटकर ड्राइवर को बीच रास्ते फेंका, पुलिस एनकाउंटर में 4 लुटेरे गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर 10 लाख के चावल लूट लिए. इसके बाद लूटे हुए चावल बदमाशों ने अलीगढ़ में बेच दिया. पुलिस ने इसको लेकर बड़ी कार्रवाई की है.

UP News: बागपत (Baghpat) में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे (Delhi-Saharanpur National Highway) पर बुधवार तड़के पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों ओर से चली गोलियों में दो लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए. इस दौरान पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक्सप्रेस-वे (Expressway) से लूटा हुआ ट्रक, 82 कुंतल चावल, दिल्ली से चोरी की गई कार के अलावा दो तमंचे बरामद किए हैं. चारों बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 32 केस दर्ज हैं. एसपी ने मुठभेड़ करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.

कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम नैथला मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान कार में सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हाे गई. घायल बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर दी. दोनों ओर से हुई फायरिंग में लुटेरा साहिब आजाद पैर में गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने दो और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया. बदमाशों की निशानदेही पर अलीगढ़ से लूटा हुआ 10 लाख रुपये का चावल भी बरामद किया है.  

चावल लूट कर ड्राइवर को फेंका था

एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि 20 दिसंबर की रात पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर यूपी-हरियाणा बोर्डर से बदमाशों ने बासमती चावल से भरा ट्रक लूट लिया था. लुटेरों ने चालक को बंधक बनाकर हरियाणा की सीमा में फेंक दिया था जबकि चावल को अलीगढ़ में बेच दिया था. पुलिस मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. मुठभेड़ के दौरान आजाद, साहिब, जाहिद और अकरम को गिरफ्तार किया है. आजाद के खिलाफ 12, साहिब के खिलाफ 13, जाहिद के खिलाफ पांच और अकरम के खिलाफ दो केस दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें - 

Year Ender 2022: यूपी की वो 5 राजनीतिक घटनायें जो हमेशा जेहन में रहेंगी जिंदा, पढ़ें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget