एक्सप्लोरर

बागपत में कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, भाई को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने पैर में मारी गोली

Baghpat Police Encounter: बागपत में पुलिस ने कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ और उसके भाई से मारपीट के आरोपी को मुठभेड़ कर गिरफ़्तार कर लिया है. उसके पास से एक तमंचा और कारतूस मिला है.

यूपी के बागपत में छात्रा से छेड़छाड़ करने और उसके भाई से मारपीट करने के मामले वांछित चल रहे आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. जिसमें उसे पैर में गोली लग गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है. 

दरअसल सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा बड़ौत शहर के एक कॉलेज में पढ़ती है. आरोप है कि 27 अगस्त को वो अपने कॉलेज से आ रही थी. बस से उतरने के बाद वह पैदल ही घर की ओर जा रही थी. इसी दौरान बाइक पर एक युवक आया उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. 

कॉलेज से लौटते वक्त छात्रा से छेड़छाड़ 

छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने बदनीयती से उसे खेत में खींचने की कोशिश की. जिसके बाद छात्रा ने किसी तरह ख़ुद को छुड़ाया और पूरी घटना का जानकारी अपने भाई को फोन करके दी. जिसके बाद उसका भाई भी बहन को बचाने के लिए मौके पर पहुँच गया. 

छात्रा के भाई ने भी जब आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने भाई के साथ भी मारपीट की और उसे बुरी तरह घायल कर मौके से फ़रार हो गया. पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की. जांच में पता चला कि आरोपी का नाम अल्लाहरक्खा है. जिसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई. 

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

उधर, देर रात सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के अमीनगर सराय से नहर मार्ग पर पुलिस चेकिंग कर रही थी. इस दौरान एक युवक बाइक पर जा रहा था. पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा. लेकिन जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चला दी.  

पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लग गई. बाद में पता चला कि आरोपी का नाम अल्लाहरक्खा है जो छात्रा से छेड़छाड़ मामले में वांछित चल रहा है. पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है. आरोपी मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है कुछ दिन पहले ही मेरठ में शिफ्ट हुआ है. 

राहुल गांधी के साथ वायरल हुई बेटे की तस्वीर तो दिनेश प्रताप सिंह ने दी सफाई, कहा- मुझसे तो हाथ नहीं मिलाया...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget