एक्सप्लोरर

Baghpat News: कर्नल ने फौजियों के साथ मिलकर ताऊ के मकान में की तोड़फोड़, सेना ने उठाया ये कदम

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक कर्नल की हटधर्मी का मामला सामने आया है, जहां उसने फौजियों के साथ मिलकर अपने ताऊ के घर में घुसकर तोड़फोड़ की. मामले की जांच जारी है.

UP Latest News: बागपत के वाजिदपुर गांव में लेफ्टिनेंट कर्नल द्वारा फौजियों के साथ अपने ताऊ के मकान में तोड़फोड़ करने के मामले में सेना ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है. पहले सेना के मुख्यालय की ओर से तोड़फोड़ की घटना की वीडियो मांगी गई और उसके बाद मेरठ कोतवाली पहुंचकर इस मुकदमे के अभिलेख प्राप्त किए और घटनास्थल का निरीक्षण किया. साथ ही गांव के लोगों के बयान भी लिए.

19 मई को जम्मू-कश्मीर की सिग्नल रेजीमेंट में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल तरुण कुमार मेरठ से कई फौजी साथियों और सेना की गाड़ी लेकर वाजिदपुर गांव पहुंचे थे. आरोप है कि उन्होंने अपने ताऊ धीर सिंह के मकान में तोड़फोड़ कर दी थी और लोहे का गेट आदि गाड़ी में डालकर ले गए थे.

धीर सिंह ने ऋषिपाल और उसकी पत्नी, बेटे लेफ्टिनेंट तरुण कुमार, रणवीर सिंह और अज्ञात फौजियों के खिलाफ दर्ज कराया था. तोड़फोड़ की घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. बागपत पुलिस ने इस घटना को रक्षा मंत्रालय के साथ सेना मुख्यालय दिल्ली को भी अवगत कराया था.

बड़ौत कोतवाली पहुंचे सेना के सूबेदार और हवलदार

ऐसे में सेना के सूबेदार और हवलदार बड़ौत कोतवाली पहुंचे और वाजिदपुर गांव में लेफ्टिनेंट कर्नल तरुण कुमार और फौजियों द्वारा विवादित मकान में तोड़फोड़ की घटना में कार्रवाई की जानकारी लेते हुए मुकदमे से संबंधित अभिलेख प्राप्त किए. उसके बाद सूबेदार और हवलदार वाजिदपुर गांव में पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

उन्होंने मकान का दरवाजा भी देखा, जिसे लेफ्टिनेंट कर्नल और फौजी तोड़कर अपने साथ ले गए थे. इस दौरान सेना पुलिस ने मौके पर गांव के लोगों से बातचीत करते हुए उनके बयान लिए. इसके बाद वे मेरठ वापस लौट गए. इससे पहले सेना मुख्यालय की ओर से घटना के वीडियो मांगे गए थे, जिन्हे बागपत पुलिस ने उपलब्ध करा दिया था.

पुलिस ने क्या बताया?

बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज कुमार चहल का कहना है कि इस घटना में मेरठ से सेना के सूबेदार और हवलदार ने मुकदमे से संबंधित अभिलेख प्राप्त किए. उसके बाद गांव में घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और गांव के लोगों के बयान दर्ज किए हैं. उधर, पुलिस इस मुकदमे की विवेचना कर रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
'7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद...घास हटवाकर भी देख लो', नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव
'7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद...घास हटवाकर भी देख लो', नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव
बस्ती में भर्ती घोटाला उजागर, अधिकारियों की मिलीभगत और फर्जी दस्तावेजों से टेंडर हासिल
बस्ती में भर्ती घोटाला उजागर, अधिकारियों की मिलीभगत और फर्जी दस्तावेजों से टेंडर हासिल
उत्तराखंड: BJP के कई नेता थामेंगे कांग्रेस का दामन, लिस्ट में राजकुमार ठुकराल का नाम भी शामिल
उत्तराखंड: BJP के कई नेता थामेंगे कांग्रेस का दामन, लिस्ट में राजकुमार ठुकराल का नाम भी शामिल

वीडियोज

Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump
Iran Israel America War: Hormuz पर हालात और ज्यादा विस्फोटक होते जा रहे | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Inaugurates Airport: 'हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM', जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हर 2 मिनट में उड़ेगा जहाज', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी, सपा पर कसा तंज
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
धुरंधर’ के मेकर्स संग रामचरण की बड़ी डील, अब ‘Peddi’ से हिंदी बेल्ट में मचाएंगे धमाल
धुरंधर’ के बाद मेकर्स का नया दांव, अब ‘पेडी’ से हिंदी बेल्ट में मचाएंगे धमाल
चेन्नई-मुंबई से KKR और RCB तक, एक क्लिक में जानें IPL 2026 की सभी 10 टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
चेन्नई-मुंबई से KKR और RCB तक, जानें IPL 2026 की सभी 10 टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
Painkiller Infused Ice Cream : कितनी कारगर हैं पेनकिलर वाली आइसक्रीम, जानें ये सेहत के लिए कितनी खतरनाक?
कितनी कारगर हैं पेनकिलर वाली आइसक्रीम, जानें ये सेहत के लिए कितनी खतरनाक?
"मुझे पाकिस्तान पसंद है" भारत घूमने आए विदेशी टूरिस्ट ने किया दावा तो उठा ले गई पुलिस, वीडियो हुआ वायरल
Embed widget