एक्सप्लोरर

बागपत में भूमाफिया यशपाल तोमर की संपत्ति कुर्क, यूपी और उत्तराखंड में दर्ज हैं कई मुकदमे

Baghpat News: पुलिस-प्रशासन ने भूमाफिया यशपाल तोमर के 2 प्लाट और कृषि भूमि को कुर्क करते हुए उसे सील कर दिया है. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. 

Baghpat Land Mafia Yashpal Tomar: उत्तराखंड के हरिद्वार (Haridwar) के बाद अब उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat) में भी भूमाफिया यशपाल तोमर (Yashpal Tomar) के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है. पुलिस-प्रशासन ने सोमवार को यशपाल तोमर के गांव में उसके 118 लाख रुपए के 2 प्लाट और कृषि भूमि को कुर्क करते हुए उसे सील कर दिया है. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. बागपत जिले में यशपाल तोमर के खिलाफ ये पहली कार्रवाई है. 

बरवाला गांव का रहने वाला है यशपाल तोमर
भूमाफिया यशपाल तोमर मूलरूप से रमाला थाना क्षेत्र के बरवाला गांव का रहने वाला है. गांव में उसके 118 लाख रुपए के 2 प्लाट और कृषि भूमि स्थित है. संपत्ति को कुर्क करने के लिए उत्तराखंड प्रशासन ने बागपत प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा था, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल बरवाला पहु्ंचा और पुलिस की गाड़ी पर लगे लाडस्पीकर से मुनादी की गई. तहसीलदार हर्ष कुमार और सीओ युवराज सिंह की देखरेख में गांव में बने यशपाल के 8 लाख रुपए के 148 वर्ग गज में प्लाट, गांव में ही 20 लाख रुपए के 427 वर्ग गज में प्लाट के अलावा 90 लाख रुपए की 12.447 हेक्टेयर भूमि कुर्क की गई. पुलिस ने तीनों स्थानों पर सील लगा दी है.

दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के मुताबिक बरवाला गांव निवासी यशपाल तोमर पुत्र महेंद्र तोमर भूमाफिया है, जिसके भाई और परिवार के लोग गांव में ही रहते हैं. उसके खिलाफ जानलेवा हमला, धमकी, गैगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में हरिद्वार, नैनीताल (उत्तराखंड), सहारनपुर, गाजियाबाद, मेरठ में कई मुकदमे दर्ज हैं. यशपाल तोमर अपने गिरोह का लीडर है. यशपाल ने फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर भोले-भाले व्यक्तियों की भूमि हड़प रखी है. यशपाल के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई की गई है.

हरिद्वार में भी हुई है कार्रवाई
सीओ बड़ौत युवराज सिंह का कहना है कि 25 अप्रैल 2022 को जिलाधिकारी हरिद्वार, उत्तराखंड के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के अंतर्गत यशपाल तोमर बरवाला गांव रमाला थाना हाल निवासी पटपटगंज दिल्ली के आदेश के अनुपालन में लगभग 12 हेक्टेयर जिसकी धनराशि 90 लाख रुपए को कुर्क किया गया है. गांव में भी यशपाल के 2 प्लॉट को कुर्क करने की कार्रवाई हुई है. तीनों का प्रशासक बड़ौत तहसीलदार को नियुक्त किया गया है. यशपाल तोमर बरवाला का निवासी है इसके खिलाफ हरिद्वार में भी कार्रवाई हुई है.

ये भी पढ़ें: 

Yogi 2.0: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज एक महीना पूरा, जानिए- पिछले 30 दिनों में लिए गए 15 अहम फैसले

UP Politics: अखिलेश से नाराजगी के बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की आजम खान से मुलाकात, जानिए- क्या होगा अगला कदम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget