एक्सप्लोरर

Baghpat News: कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सदमे में चाची की गई जान

UP News: सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव में सरकारी कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. भतीजे की मौत के सदमे में चाची की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई.

बागपत में चार लाख रुपये सरकारी कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने राजस्व कर्मियों के उत्पीड़न से परेशान होकर खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद किसान के परिजन और गांव के लोग घर के बाहर कर्ज को माफ करने और राजस्व कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दे रहे थे. इसी दौरान किसान की चाची को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई. गमगीन माहौल में दोनों के शवों को अंतिम संस्कार कर दिया गया.

दरअसल, यह मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव से जुड़ा हुआ है. 54 वर्षीय किसान चंद्रबोस लगभग साढ़े चार लाख रुपये के सरकारी कर्ज के बोझ में डूबा हुआ था. राजस्व कर्मी उस पर लगातार बकाया जमा कराने का दबाव बना रहे थे. दो दिन पहले उसे राजस्वकर्मी पकड़कर ले गए थे और बकाया रुपये जमा कराने की चेतावनी देकर छोड़ दिया था. 

पीपल के पेड़ पर फांसी लगाकर की खुदकुशी

उसने घर आने के बाद खाना खाया और खेत में चला गया. कल सुबह उसका शव पीपल के पेड़ से लटका हुआ मिला था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. किसान की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया था. कल देर रात चंद्रबोस के परिजन और गांव के लोग उसके ही घर के बाहर धरने पर बैठ गए थे. पुलिस प्रशासन के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की.

सदमे में चाची की हार्ट से गई जान

उधर, चंद्रबोस की लगभग 78 वर्षीय चाची पुष्पा देवी धरने पर बैठे लोगों से भतीजे की मौत की जानकारी ले रही थी. पुष्पा भतीजे चंद्रबोस से बहुत स्नेह करती थी. उसके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. रात के समय मांग पूरी होने के बाद धरना समाप्त हो गया और लोग अपने घरों को चले गए. पुष्पा भी घर पर सोने चली गई. इसी बीच वह बेसुध हो गई.

एक साथ दो मौत से परिवार में कोहराम

इसके बाद पुष्पा के पति रामबीर ने उसे आवाज लगाई तो वह कुछ नहीं बोली. रामबीर ने घर के बाहर बैठे लोगों को आवाज लगाई तो उसके बारे में जानकारी हुई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे. चिकित्सक ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया. पुष्पा की मौत हार्टअटैक से हुई है. एक परिवार में दो मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. दोनों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया.

राजस्व विभाग के लोगों पर केस दर्ज 

सिंघावली अहीर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि चंद्रबोस के भाई अशोक की तहरीर पर राजस्व विभाग के अमीन के अनुसेवक महेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है. इस मामले में विवेचना करने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
बस्ती में पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget