एक्सप्लोरर

Baghpat News: शराब के नशे में बेटे का पिता, ताऊ और बुआ से हुआ झगड़ा, रात को युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Baghpat Crime: पुलिस के मुताबिक आरोपी मालू कुमार को शराब की लत थी, जिसकी वजह से उसका अक्सर पिता और ताऊ से झगड़ा होता था. बुधवार को जब पिता, ताऊ और बुआ सो रहे थे तो उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

Baghpat Triple Murder: उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat) जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव में तीखी बहस के बाद शराबी बेटे ने पिता, ताऊ और बुआ की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पड़ोसियों के अनुसार, 26 वर्षीय आरोपी अंचल उर्फ मालू कुमार शराबी है और अक्सर अपने पिता, ताऊ, बुआ के साथ झगड़ा करता था.

छपरौली थाना प्रभारी (एसएचओ) रवि रत्न ने बताया, "हमें बुधवार सुबह को सूचना मिली थी कि शबगा गांव में मालू कुमार नाम के युवक ने मंगलवार देर रात अपने पिता ऋषिपाल (58), ताऊ श्रीपाल (60) व बुआ बीरमति (62) की हत्या कर दी. सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची." उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी अंजल बुधवार सुबह सिरसली गांव में ही अपनी दूसरी बुआ के घर गया और उसे घटना के बारे में बताया, जिसने पुलिस को सूचित किया.

शराब के नशे में पिता, ताऊ और बुआ की हत्या

एसएचओ ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अंजल उर्फ मालू कुमार शराब के नशे में कल रात घर पहुंचा, जहां शराब पीने को लेकर उसकी अपने पिता ऋषिपाल व ताऊ श्रीपाल से तीखी बहस हो गई. तीनों के बीच में झगड़ा होते हुए आरोपी की बुआ बीरमति भी बीच में आ गई और उसने उनके बीच-बचाव कराते हुए मामला शांत कराया और जब तीनों सो गए तो आरोपी अंजल ने तीनों की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने तीनों के शवों एक कमरे से बरामद किया है. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है. 

एसएचओ ने कहा, पीड़ितों के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छपरौली थाने आईपीसी धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. आरोपी अभी फरार हैं. गिरफ्तारी के प्रयास में संबंधित जगहों पर छापेमारी की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव से बिछड़े सभी बारी-बारी! यूपी निकाय चुनाव से पहले एक और सहयोगी ने दिया झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget