एक्सप्लोरर

बागपत में बीजेपी जिलाध्यक्ष को किससे है जान का खतरा? पत्र लिखकर एसपी से की बड़ी मांग

UP News: बागपत में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष वेद पाल उपाध्याय ने एसपी से मुलाकात कर खुद की जान को खतरा बताया है. उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग एसपी से की है.

Baghpat News: बागपत में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने खुद की जान को खतरा बताया है. बीजेपी नेता ने एसपी से मिलक सुरक्षा के लिए गार्ड की मांग की है, जबकि एक गार्ड उन्हें पहले ही मिला हुआ है. जिला सुरक्षा समिति उनके प्रार्थना पत्र पर विचार करेगी. वहीं जिलाध्यक्ष के पत्र को लेकर बागपत में चर्चाओं का बाजार गरम है. लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

इस संबंध में हासिल जानकारी के मुताबिक, जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के ककोर गांव के रहने वाले बीजेपी जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देकर सुरक्षा गार्ड दिए जाने की मांग की. जिलाध्यक्ष ने बताया कि पिछले दिनों पार्टी के ही कुछ नेताओं से कहासुनी तक हो गईं थी,  जिसके बाद अंजाम भुगतने की धमकी दी थी.

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनका आए दिन दूसरे जनपदों में आना जाना बना रहता है. कई बार रात भी हो जाती है, कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी उन्हें जाना पड़ता है. इसलिए उनकी सुरक्षा में इजाफा करते हुए कम से कम एक पुलिस कर्मी ओर बढ़ाया जाए. जिससे उनकी पुलिस सुरक्षा और मजबूत हो सके.

भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय का कहना है कि रात के समय उन्हें आना जाना पड़ता है, जिससे उन्हें खतरा बना रहता है. हालांकि उन्हें एक सुरक्षा गार्ड पहले से ही मिला हुआ है उन्होंने एक सुरक्षा गार्ड कि और मांग की है. ताकि सुरक्षा और मजबूत हो सके.

फिलहाल इस मामले में एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय को पहले से ही सुरक्षा के लिए एक गनर मिला हुआ है. उन्होंने सुरक्षा के लिए एक और गनर मांगा है. इस पर जिला सुरक्षा समिति विचार करेगी.

ये भी पढ़ें: अयोध्या में सीएम योगी बोले- 'पहले रामभक्तों पर चलती थीं गोलियां, आज पुष्पवर्षा हो रही'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget