एक्सप्लोरर

Bageshwar News: बागेश्वर में भारी बारिश के बाद मकान हुआ ध्वस्त, 19 सड़कें बंद, सरयू और गोमती नदी का बढ़ा जलस्तर

Uttarakhand News: :बागेश्वर में भारी बारिश एक आवासीय घर ध्वस्त हो गया है जबकि चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. 19 सड़कों पर यातायात ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Bageshwar News: बागेश्वर में भारी बारिश का दौर लगातार जारी होने से घरों और सड़कों को भारी नुकसान हो रहा है.भारी बारिश से एक आवासीय घर ध्वस्त हो गया है जबकि चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. 19 सड़कों पर यातायात ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगातार हो रही बारिश से सरयू और गोमती का जलस्तर भी बढ़ गया है.

भारी बारिश के बाद  क्षतिग्रस्त हुए घर 
जिले में भारी बारिश हो रही है.बारिश से गरुड़ विकासखंड के ग्वाड़पजेना में मदन राम पुत्र गंगा राम का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया. जखेड़ा में चतुर सिंह पुत्र डुंगर सिंह और चौंरसों के भूपाल राम पुत्र बिशन राम के मकान क्षतिग्रस्त हो गए.काफलीगैर तहसील क्षेत्र के खांकर क्षेत्र में नारायण पुत्र जयबल्लभ और पाना गांव में विशन सिंह पुत्र गंगा सिंह के घर भी भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गए.

राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर नुकसान का मौका मुआयना कर लिया है.गरुड़ में 48 मिमी, कपकोट में 30 मिमी और बागेश्वर में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई. भारी बारिश के बाद सरयू नदी का जलस्तर बढ़कर 866.80 मीटर और गोमती का 864 मीटर हो गया है. दोनों नदियां खतरे के निशान 870.70 मीटर से नीचे बह रही हैं.रातभर बारिश होने से जिले की 19 सड़कों पर यातायात ठप हो गया था.पूरे दिन सड़कों को खोलने का काम जारी रहा. 

बंद सड़कों को खोलने का काम लागातार जारी
लंबे समय से बंद बागेश्वर-दफौट और सौंग-खली धार सड़कों को अभी भी नहीं खोला जा सका है.सानिउडियार-रावतसेरा, कपकोट-कर्मी, जैसर-रियूनी लखमार, डंगोली-सलानी और बड़ी पन्याली मोटर मार्गों पर यातायात ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.वहीं आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया की भारी बारिश से बंद सड़कों को खोलने का काम लगातार चल रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. इसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. आपदा कंट्रोल रूम और थानों को 24 घंटे सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं.वही उन्होंने सभी से नदी किनारों व घडेरो से दूर रहने की अपील की.

ये भी पढ़ें:-

Bahraich में असली पुलिस को नकली पुलिस वालों ने रोका, मांगे पैसे... ऐसे हुआ खुलासा तो चार हुए अरेस्ट

UP Breaking News Live: यूपी में फिर बढ़े CNG के दाम, उन्नाव में अब पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में बैटरी चोरों का आतंक, एक घंटे में दर्जनभर गाड़ियों को बनाया निशाना
ग्रेटर नोएडा में बैटरी चोरों का आतंक, एक घंटे में दर्जनभर गाड़ियों को बनाया निशाना
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: 3 साल के रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, 'कुबेर के खजाने' का होगा मिलान
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: 3 साल के रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, 'कुबेर के खजाने' का होगा मिलान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ओवैसी की पार्टी का बड़ा ऐलान- मथुरा शाही ईदगाह और जौहर विश्वविद्यालय की लड़ाई लड़ेगी, अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल
ओवैसी की पार्टी का बड़ा ऐलान- मथुरा शाही ईदगाह और जौहर विश्वविद्यालय की लड़ाई लड़ेगी, अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget