एक्सप्लोरर

Bageshwar News: बागेश्वर में बारिश नहीं होने से सूखे जैसे हालात, 80 फीसदी खेती बर्बादी की कगार पर

बारिश नहीं होने से इस साल अनाज का उत्पादन काफी प्रभावित होगा. अगर किसानों ने कृषि बीमा कराया होगा, तो उन्हें इस नुकसान से कुछ हद तक राहत मिल जाएगी. यहां कुल 4093 हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई की जाती है.

Uttarakhand News: बागेश्वर जिले में बीते चार महीने से बारिश नहीं होने का असर खेती-बाड़ी पर दिखने लगा है. असिंचित क्षेत्रों में होने वाली फसल की सिंचाई नहीं होने से वो प्रभावित होने लगी है. बारिश बर्फबारी न होने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है. आने वाले 15 दिनों तक अगर यही हालात रहे, तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

जिले की 43,267 हेक्टेयर खेती की जमीन में 80 फीसदी से अधिक असिंचित है. कृषि विभाग के अनुसार मात्र 4093 हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई की जाती है. इनमें 1458 हेक्टेयर जमीन पर नहरों पानी पहुंचता है. बाकी 2635 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई के लिए किसान अन्य वैकल्पिक साधनों से पानी जुटाते हैं. 39,174 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई बारिश के पानी पर निर्भर करती है. अक्टूबर के बाद से जिले में बारिश नहीं होने से गेहूं, सरसों, मसूर आदि के पौधे धीमी गति से बढ़ रहे हैं. कई पौधे खत्म होने की कगार पर हैं. बारिश नहीं होने का सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा. आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जिले में पिछले साल के मुकाबले बारिश न के बराबर हुई है. जहां पिछले साल 80 फीसदी बारिश हुई थी, तो इस बार मात्र 10 फीसदी बारिश हुई है. इससे पर्यावरण पर भी काफी असर पड़ रहा है.

बीमा कराने वाले किसान को मिलेगी राहत

वहीं मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा का कहना है कि बारिश नहीं होने से इस साल अनाज का उत्पादन काफी प्रभावित होगा. अगर किसानों ने कृषि बीमा कराया होगा, तो उन्हें इस नुकसान से कुछ हद तक राहत मिल जाएगी. बीमा न कराने वाले किसानों पर अधिक असर पड़ेगा. उन्होंने किसानों से 31 जनवरी तक अनिवार्य रूप से खाते को आधार से लिंक कराने और ई-केवाईसी कराने की भी अपील की है. साथ ही उन्होंने बताया कि बारिश और बर्फबारी नहीं होने का असर फल उत्पादकों पर भी पड़ेगा. जिले के कर्मी, झूनी, खलझूनी समेत पिंडर घाटी के गांवों में सेब का उत्पादन होता है. बिचला दानपुर के शामा, लीती, कर्मी, कौसानी आदि क्षेत्रों में कीवी की खेती की जाती है. इन फसलों को बर्फबारी की जरूरत होती है. बर्फबारी नहीं होने से इन फसलों की पैदावार पर भी असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ेंः

UP Politics: 'कुत्तों के भौंकने से हाथी अपनी चाल नहीं बदलती' स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget