एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: राम मंदिर को धीरेंद्र शास्त्री ने बताया हिन्दुओं की सबसे बड़ी जीत, कहा- 'राम राजनीति का विषय नहीं'

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने बहुत ख़ुशी जताई है. उन्होंने कहा कि ये सनातियों की सबसे बड़ी जीत है.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में भगवान राम मंदिर के उद्घाटन के लिए बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को भी निमंत्रण दिया गया है. धीरेंद्र शास्त्री ने इसे समस्त सनातियों की अब तक की सबसे बड़ी जीत बताया है. उन्होंने कहा कि ये उत्सव दीपावली से बहुत ज्यादा है. उन्होंने कहा कि भगवान राम राजनीति का विषय नहीं है. राजनीति से धर्म नहीं बल्कि धर्म से राजनीति चलती है. 

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "भगवान राम राजनीति का विषय नहीं है. धर्म से राजनीति चलती है, राजनीति से धर्म नहीं. भारत के लोग जगे हुए हैं. वोट अपनी मत के अनुसार दें. राष्ट्रहित में दें भारत विश्वगुरू कैसे बने, भारत का विकास कैसे हो अपने अनुसार वोट दें. राम राजनीति का विषय नहीं, राम की स्वयं की नीति है.. मर्यादा, एकता, संप्रभुता और राम जी स्वयं की नीति है विश्व में शांति है.. जो राजनीति की बात कर रहे हैं वो मूर्खता है. 

दीपावली से भी बड़ा उत्सव
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, 'ये आज तक की समस्त सनातनियों की, सभी हिन्दुओं की सबसे बड़ी जीत है. ये उत्सव दीपावली से बहुत ज़्यादा ख़ास है, निश्चित ही कोई ऐसा अभागा होगा, जिसको इस दिन का इंतज़ार न हो. हमको तो है..रामभक्तों को भी है. केवल भारतीयों के लिए नहीं बल्कि भारतीय मूल के जितने भी अन्य देशों में रहने वाले लोग हैं उनको भी है. 

धीरेंद्र शास्त्री बोले, हमारा यही कहना है कि उस दिन दीपावली मनाएं और उत्सव का उत्साह तो पूछिए ही मत.. प्रेम अत्यधिक होता है तो वाणी कम बोलती है.. आंखें ज़्यादा बोलती हैं. ठुमका लगाने को जी चाहता है..अयोध्या जी जाने को जी चाहता है. 

मथुरा और ज्ञानवापी को लेकर कही ये बात
ज्ञानवापी और मथुरा में ईदगाह मस्जिद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "ज्ञानवापी में शंकर हैं, कृष्ण जन्मभूमि कन्हैया की है. इसमें ज़्यादा कुछ कहने की जरुरत नहीं है. न्यायालय है इस देश में, न्याय प्रणाली है और वर्तमान में एएसआई के सर्वे में ये सिद्ध हो रहा है कि वहाँ पर सनातनियों का ही प्रभुत्व रहा है. सनातनियों का ही मंदिर है. किसी अन्य मजहबियों का नहीं. इस देश में मोहम्मद गौरी, अकबर-बाबर इन्होंने आक्रमण करके हमारे से देश के मंदिरों पर जो कुठाराघात किया उसके घाव भरे जा रहे हैं. भगवान की कृपा से देश में स्वर्णिम काल है. 

Mathura News: शाही ईदगाह परिसर सर्वे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मस्जिद कमेटी, HC के फैसले को चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget