एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather: चमोली में भूस्खलन में क्षतिग्रस्त हुआ बद्रीनाथ हाईवे, पीपलकोटी में मलबे में दबे कई वाहन

Badrinath National Highway blocked: उत्तराखंड में मंगलवार को बद्रीनाथ राजमार्ग पर पीपलकोटी के पास भारी बारिश के कारण भूस्खलन आ गया. भूस्खलन की चपेट में आने से बद्रीनाथ राजमार्ग कई जगह पर बंद हो गया.

Badrinath National Highway: उत्तराखंड में भारी बारिश इन दिनों अपना कहर बरपा रही है. मंगलवार को बद्रीनाथ राजमार्ग पर पीपलकोटी के पास भारी बारिश के कारण भूस्खलन आ गया. भूस्खलन की चपेट में आने से बद्रीनाथ राजमार्ग सड़क का 50 मीटर हिस्सा बह गया, जिसके कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया. अब चमोली पुलिस ने बद्रीनाथ जाने वाले वाहनों से पीपलकोटी में ही रुकने की अपील की है.

चमोली में अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राज्य में भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जिले के कई इलाकों में ब्लॉक हो गया. चमोली पुलिस के अनुसार, चमोली जिले के पीपलकोटी, गडोरा, नवोदय विद्यालय पीपलकोटी, गुलाबकोटी, पागलनाला और विष्णुप्रयाग क्षेत्रों में राजमार्ग बंद हो गया है. सोमवार को रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद हुए भूस्खलन के बाद पीपलकोटी में पहाड़ से गिरे मलबे के नीचे राजमार्ग बंद हो गया और कई वाहन इस मलबे में दब गए.

भूस्खलन के कारण दबे कई वाहन

चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि पीपलकोटी में मलबे के नीचे वाहन दबे हुए हैं और एक व्यक्ति मलबे में फंसा हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कल उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया था और अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के छह जिलों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी.

रेड अलर्ट पर उत्तराखंड

मौसम विज्ञान विभाग ने यह भी अनुमान लगाया गया है कि बिजली गिरने के साथ अत्यधिक भारी बारिश/आंधी तूफान आने की संभावना है. वहीं देहरादून, पौडी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश हो सकती है. आधिकारिक अनुमान के अनुसार, इस मानसून सत्र में बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य 37 लोग घायल हो गए.  उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुरी तरह प्रभावित स्थानों पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों को तैनात किया गया है. 

ये भी पढ़ें: Chamoli Rain: चमोली में भारी बारिश ने मचाई तबाही, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया मलबा, एक शख्स लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर: 9 साल पहले अपहरण, जबरन निकाह और अब तीन तलाक, बेटा-बेटी के धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव
गाजीपुर: 9 साल पहले अपहरण, जबरन निकाह और अब तीन तलाक, बेटा-बेटी के धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव
Gorakhpur News: रमजान की विदाई और ईद की खुशी, जानें गोरखपुर में नमाज़ का समय और खास बातें
रमजान की विदाई और ईद की खुशी, जानें गोरखपुर में नमाज़ का समय और खास बातें
'लोकतंत्र को बचाने के लिए जरूरी...', चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी पर बोले सपा सांसद
'लोकतंत्र को बचाने के लिए जरूरी...', चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी पर बोले सपा सांसद
Agra News: कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, सांस लेने में दिक्कत; 40 लोगों का इलाज जारी
आगरा: कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, सांस लेने में दिक्कत; 40 लोगों का इलाज जारी

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US Israel Iran War: ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शेगा इजरायल! नेतन्याहू बोले- 'मुज्तबा खामेनेई की जान...'
ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शेगा इजरायल! नेतन्याहू बोले- 'मुज्तबा खामेनेई की जान...'
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget